{"_id":"618f531e6a2c940b7f010bbe","slug":"kihnu-island-of-women-is-famous-all-over-the-world-from-marriage-to-funeral-does-all-the-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: ये है दुनिया का अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: ये है दुनिया का अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऐसा आइलैंड जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
हमारा समाज सदियों से पुरुष प्रधान रहा है। शुरुआत से महिलाओं को घर संभालने के लिए तो उपयुक्त माना जाता रहा है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधे पर नहीं दी जाती। यहां तक कि समाज में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी भी काफी कम है। वहीं अगर हम आपको बताएं कि धरती पर एक ऐसी भी जगह मौजूद है जहां पर पुरुष नहीं बाल्की महिलाएं ही रहती हैं तो जानकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये सच है। एस्टोनिया देश का अनोखा गांव जहां 90 फीसदी से ज्यादा आबादी महिलाओं की है।
सिर्फ यही नहीं, इस आइलैंड में अधिकतर महिलाएं रहती हैं जो पूरे द्वीप की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। एस्टोनिया के किह्नु आइलैंड का नाम यूनेस्को के इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज ऑफ यूमैनिटी की लिस्ट में शामिल है। ये जगह महिलाओं के आइलैंड के नाम से फेमस है। तो चलिए आज जानते हैं इस आइलैंड के बारे कुछ खास बातें-
Trending Videos
2 of 4
ऐसा आइलैंड जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
एस्टोनिया के किह्नु आइलैंड की आबादी सिर्फ 300 लोगों की ही है। इसमें से भी ज्यादातर महिलाएं हैं। जानकारी के मुताबिक किह्नु आइलैंड पर रहने वाले पुरुष एस्टोनिया में नौकरी करने चले जाते हैं। इसलिए आइलैंड पर सिर्फ महिलाएं ही रह जाती हैं और इस पूरे आइलैंड की जिम्मेदारी इन महिलाओं के कंधे पर है। महिलाएं त्योहारों को धूम-धाम से मनाती हैं, नाचती हैं, गाती हैं और शिल्पकारी कर के पैसे कमाती हैं। इतना ही नहीं ये महिलाएं ही लोगों की शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ऐसा आइलैंड जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कहा जाता है कि पहले इस आइलैंड पर क्रिमिनल और देश निकाला की सजा भुगत रहे लोग ही रहा करते थे। बाद में करीब 50 सालों तक आइलैंड पर सोवियत संघ ने कब्जा कर रखा था। इसके बाद से यहां महिलाओं का वर्चस्व हो गया। तब से इस आइलैंड को ज्यादातर महिलाएं ही चला रही हैं।
4 of 4
ऐसा आइलैंड जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
लेकिन बदलते दौर के साथ अब यहां लड़के-लड़कियां आइलैंड से बाहर जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे यहां की मातृसत्ता वाली परंपरा अब खत्म होती जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X