बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: समुद्र में बना वो सैकड़ों साल पुराना मंदिर, जहां सुरक्षा में तैनात हैं विषैले सांप

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 08 Jun 2021 06:42 AM IST
विज्ञापन
know about tanah lot temple in indonesia where venomous snakes give security
तनाह लोत मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो भारत समेत दुनियाभर में मंदिरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन मुस्लिम देश इंडोनेशिया में स्थित एक मंदिर बेहद ही खास है। यह मंदिर सागर तट पर स्थित एक बड़ी सी चट्टान पर बना है। इस चट्टान का निर्माण हजारों साल के दौरान समुद्री पानी के ज्वार से हुए क्षरण के फलस्वरूप हुआ है। इस अनोखे मंदिर के बनने की कहानी भी बेहद ही रोचक है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।




 

इस मंदिर को 'तनाह लोत मंदिर' के नाम से जाना जाता है, जो इंडोनेशिया के बाली में है। दरअसल, स्थानीय भाषा में 'तनाह लोत' का मतलब समुद्री भूमि (समुद्र में भूमि) होता है। आपको बता दें कि यह मंदिर बाली में सागर तट पर बने उन सात मंदिरों में से एक है, जिन्हें एक श्रृंखला के रूप में बनाया गया है। इस श्रृंखला में बने मंदिरों की खासियत ये है कि हर मंदिर से अगला मंदिर स्पष्ट दिखता है।

Trending Videos
know about tanah lot temple in indonesia where venomous snakes give security
तनाह लोत मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

यह मंदिर जिस शिला पर टिका हुआ है, वह 1980 में कमजोर होकर झड़ने लगी थी, जिसके बाद मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about tanah lot temple in indonesia where venomous snakes give security
तनाह लोत मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

जापान की सरकार ने इस चट्टान को बचाने के लिए इंडोनेशियाई सरकार की मदद की थी। इस दौरान चट्टान के लगभग एक तिहाई हिस्से को कृत्रिम चट्टान से ढंककर एक नया रूप दिया गया।

know about tanah lot temple in indonesia where venomous snakes give security
तनाह लोत मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि तनाह लोत मंदिर का निर्माण 15वीं सदी में निरर्थ नाम के एक पुजारी ने कराया था। समुद्र तट के किनारे-किनारे चलते हुए वो इस जगह पर पहुंचे थे, जिसके बाद इस जगह की सुंदरता उन्हें भा गई। वो यहां रात भर ठहरे भी थे। उन्होंने ही आसपास के मछुआरों से इस जगह पर समुद्र देवता का मंदिर बनाने का आग्रह किया था। इस मंदिर में पुजारी निरर्थ की भी पूजा होती है।

विज्ञापन
know about tanah lot temple in indonesia where venomous snakes give security
तनाह लोत मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

माना जाता है कि बुरी आत्माओं और बुरे लोगों से इस मंदिर की सुरक्षा इसकी शिला के नीचे रहने वाले विषैले और खतरनाक सांप करते हैं। कहते हैं कि पुजारी निरर्थ ने अपनी शक्ति से एक विशाल समुद्री सांप को पैदा किया था, जो आज भी इस मंदिर की सुरक्षा में तैनात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed