{"_id":"61efad0a3b8dc251f0577fd7","slug":"lion-loses-testicle-after-a-bloody-battle-him-between-lionesses-know-about-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lion Fight: शेर को शावकों का खाना चुराना पड़ा महंगा, शेरनी के झुंड ने कर दिया ऐसा हाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Lion Fight: शेर को शावकों का खाना चुराना पड़ा महंगा, शेरनी के झुंड ने कर दिया ऐसा हाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Tue, 25 Jan 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शेर और शेरनियों के बीच हुई "खूनी जंग
- फोटो : Pixabay
Link Copied
दुनिया में मां अपने बच्चों के लिए हर मुश्किल से लड़ने के लिए तैयार होती है। जब बात उसके बच्चों पर आती है तो वो किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। ये मां की ममता ही होती है कि खुद भले तमाम मुश्किलों को झेल लेगी पर अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देती है। अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मां हर वो कोशिश करती है जो वो कर सकती है। मां चाहे इंसान की हो या जानवर की इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में जब उसके बच्चों का खाना कोई दूसरा छीनने की कोशिश करता है तो मां उसे छोड़ती नहीं है। एक ऐसा ही मामला देखने में आया जब एक शेर को शावकों का खाना चुराना भारी पड़ गया। शेरनी के झुंड ने शेर पर हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आइए जानते हैं शेर और शेरनियों के बीच की इस लड़ाई में किसकी जीत हुई.......
Trending Videos
2 of 5
शेर और शेरनियों के बीच हुई "खूनी जंग
- फोटो : पीटीआई
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दरअसल, शेरनियों ने एक भैंस का शिकार किया था। शेरनियों ने शिकार के कुछ हिस्सों को खाने के लिए अपने 11 शावकों को दिया था। शावकों को शिकार खाता देख एक शेर उनके पास आया और शिकार छीनने की कोशिश करने लगा। शेर की इस हरकत को शेरनी के झुंड ने देखा और उसपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शेर और शेरनियों के बीच हुई "खूनी जंग
- फोटो : Pixabay
शेर अकेला होने के कारण उनसे मुकाबला नहीं कर पाया और बुरी तरह से घायल हो गया। शेरनियों ने उसके Genitals को बुरी तरह से घायल कर दिया। ऐसे में शेर को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। जहां डॉक्टरों ने शेर की जान बचाने के लिए उसके एक टेस्टिकल को सर्जरी के जरिए हटा दिया।
4 of 5
शेर और शेरनियों के बीच हुई "खूनी जंग
- फोटो : Pixabay
ये पूरी लड़ाई 71 वर्षीय फोटोग्राफर ग्रेन सॉवरबी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। ग्रेन अक्सर अपने दोस्तों के साथ फोटोग्राफी करने के लिए जाते रहते हैं। जब उन्होंने इस लड़ाई को देखा तो तुरंत ही वहां के फाॅरेस्ट रेंजर्स को सूचना दी जिससे घायल शेर को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
शेर और शेरनियों के बीच हुई "खूनी जंग
- फोटो : Pixabay
वहां उसका इलाज हुआ और उसकी जान बचाई जा सकी। ग्रेन के अनुसार, इस लड़ाई के दौरान शेर और शेरनियों की दहाड़ने की आवाज किसी एफ1 कार जैसी थी। लड़ाई देख वो खुद एक पल के लिए डर गए थे। फिलहाल शेर की सर्जरी की गई है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। वो अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।