Longest Solar Eclipse: साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) आठ अप्रैल को लगेगा। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा। अमेरिका के 13 राज्यों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। पूरे उत्तरी अमेरिका में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएघा।
Longest Solar Eclipse: कब लगा था सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? अप्रैल में अमेरिका में छाएगा अंधेरा, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा की गणना के मुताबिक, सबसे लंबे सूर्य ग्रहण 15 जून 743 ईसा पूर्व लगा था। उस दौरान यह सात मिनट 28 सेकेंड का था। अफ्रीका में केन्या और सोमालिया के तट पर हिंद महासागर में यह लगा था। अभी तक इतना लंबा सूर्य ग्रहण लगने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। कम से कम बीते कई हजार सालों में ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन अब से 150 साल बाद हम लगभग उस सीमा के करीब पहुंच सकते हैं। भविष्य में लगने वाले सूर्य ग्रहण की गणना की गई है।
कितना लंबा लगेगा सूर्य ग्रहण
गणना के मुताबिक, अनुमान है कि 16 जुलाई 2186 में सूर्य ग्रहण फ्रेंच गुयाना के तट से अटलांटिक महासागर को पार कर सकता है। परिणामस्वरूप कुल 7 मिनट 29 सेकंड तक इसके चलने की भविष्यवाणी की गई है।
ट्रेंडिंग: घर में एलियन ने मचाया कोहराम, ऊपर उड़ रहा था यूएफओ, महिला ने बताई डराने वाली कहानी
एक्लिप्स 2024 के ग्रहण विशेषज्ञ डैन मैकग्लॉन ने बताया कि 2186 के ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया धरती के केंद्र के ऊपर होगी। चंद्रमा करीब होने की वजह वास्तव में बड़ा होगा, जबकि सूर्य अपेक्षाकृत दूर होने के कारण छोटा होगा। सभी चीजें एकसाथ मिलकर 2186 के ग्रहण को सबसे लंबा करेंगी।
Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नजर
अप्रैल के सूर्य ग्रहण की खासियत
8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है कि सूर्य ग्रहण कई कारणों से खास है। इस ग्रहण के दौरान सूर्य अपनी एक्टिविटी के चरम पर होगा। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस बार सूर्य ग्रहण में कोरोना काफी अलग होगा। नासा के मुताबिक, सूर्य ग्रहण पूरे उत्तर अमेरिका में नजर आएगा। साल 2017 के बाद यह अमेरिका में पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण है।