सब्सक्राइब करें

भगवान राम और सीता की उम्र में कितने साल का था अंतर, नहीं जानते होंगे रामायण का ये रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 27 Jan 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Lord ram and sita s age difference know the mystery of ramayan
ram sita

हिंदू धर्म में रामायण को सबसे पवित्र ग्रंथ माना गया है। भारत में शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा, जो रामायण और भगवान श्रीराम के बारे में न जानता हो। हालांकि रामायण से जुड़ी कई बातों से आज भी लोग अनजान हैं। जैसे कि भगवान राम और माता सीता की उम्र में कितने साल का अंतर है? इसका जवाब रामायण में तो मौजूद है, लेकिन इसके बारे में ज्यादातर लोग जानते नहीं हैं। 

Trending Videos
Lord ram and sita s age difference know the mystery of ramayan
भगवान विष्णु

हिंदू धर्म में भगवान श्री राम अत्यंत पूज्यनीय हैं और आदर्श पुरुष हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहा जाता है। श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। भगवान विष्णु ने राक्षसराज रावण का अंत करने के लिए धरती पर राम के रूप में अवतार लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord ram and sita s age difference know the mystery of ramayan
राम सीता

वहीं, माता सीता को आद्यशक्ति, सर्वमंगलदायिनी और वरदायनी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सीता के नाम में ही उनकी उत्पत्ति का राज छिपा है। दरअसल, मिथिला के राजा महाराज जनक की कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने संतान प्राप्ति की कामना के लिए एक यज्ञ करने की ठानी। जब वो यज्ञभूमि तैयार कर रहे थे, उस दौरान वहां एक बालिका प्रकट हुई। उस बालिका का नाम सीता रखा गया। 

Lord ram and sita s age difference know the mystery of ramayan
ram sita

भगवान श्रीराम ने सीता स्वयंवर में भगवान शिव का धनुष तोड़कर माता सीता से विवाह किया था। उन्हें 14 वर्ष का वनवास भी झेलना पड़ा था। इसी बीच रावण ने माता सीता का हरण कर लिया था, जिसके बाद भगवान राम ने उसका विनाश कर दिया था। 

विज्ञापन
Lord ram and sita s age difference know the mystery of ramayan
राम सीता

रामाणय में एक दोहा है, 'वर्ष अठारह की सिया, सत्ताइस के राम। कीन्हों मन अभिलाष तब, करनो है सुर काम॥' इसका मतलब ये है कि माता सीता भगवान राम से 9 साल छोटी थीं। हालांकि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम माता सीता से 7 साल और एक महीने बड़े थे। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed