फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने पर कोविड सेंटर में लड़की ने किया धमाकेदार डांस

Wed, 19 Aug 2020 10:14 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 19 Aug 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh katani family celebrates after defeating coronavirus dance on sushant singh rajput song video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से देश बुरी तरह से प्रभावित है। यह घातक वायरस अब बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और गावों में भी पहुंच रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले अब गांवों में भी बढ़ने लगे हैं। वहीं, इस वायरस से जंग जीतने के बाद लोग जश्न भी मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर लोग अनोखे तरह से जश्न मना रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के कटनी में भी देखने को मिला।

madhya pradesh katani family celebrates after defeating coronavirus dance on sushant singh rajput song video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

कटनी के जिला अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर में एक ही परिवार के 8 सदस्य कोरोना संक्रमित होने के वजह से भर्ती थे। जब सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, तो परिवार ने कोविड सेंटर में ही डांस करना शुरू कर दिया। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट फिल्म छिछोरे के सॉन्ग 'फिकर नॉट' पर डांस किया।
 

madhya pradesh katani family celebrates after defeating coronavirus dance on sushant singh rajput song video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदूजा परिवार के 8 लोग एक साथ संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उनको अस्पताल में रखा गया था। जब इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और सभी लोगों ने जमकर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh katani family celebrates after defeating coronavirus dance on sushant singh rajput song video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के लोगों ने डांस कर संदेश दिया कि कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि डटकर सामना करना है। वीडियो में 10 लोग डांस करते हुए दिख रहे हैं। परिजनों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed