फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर कुत्ता देखकर वैज्ञानिक हैरान, जानिए कहां से आईं ये रहस्यमयी चीजें

Thu, 26 Sep 2024 01:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Mars Mystery:  Mars gravity map finds mysterious blobs Martian dog beneath its seabed
मंगल ग्रह पर कुत्ता देखकर वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Freepik

Mars Mystery: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं। इसके लिए वह अलग-अलग ग्रहों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिकों में मंगल ग्रह को लेकर काफी उत्सुकता है। अब इस बीच उन्होंने मंगल ग्रह पर कुछ ऐसा देखा जिससे वह हैरत में पड़ गए। 



दरअसल, वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह के उत्तरी ध्रुव (North Pole of Mars) पर कई रहस्यमयी आकृतियां दिखी हैं। मंगल ग्रह की सतह के नीचे  ये आकृतियां स्थित हैं। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि इनमें एक कुत्ते जैसी दिखने वाली आकृति है। यह एक ब्लॉब (Blob) है, जो देखने में किसी कुत्ते जैसी दिखती हैं। इस मार्टियन डॉग (Martian Dog ) को देखकर वैज्ञानिक हैरान रह गए। 

वैज्ञानिक मंगल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र का नक्शा बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तरी ध्रुव पर कई रहस्यमयी और घनी आकृतियां देखीं। यह आकृतियां ज्यादा ग्रैविटी वाले ब्लॉब हैं। इन्हें थक्का या कोई बेहद घनत्व वाला स्थान कहा जा सकता है। इसका बनना भी एक रहस्य है। अब सवाल है कि आखिर इनका निर्माण कैसे हुआ? 

 

Mars Mystery:  Mars gravity map finds mysterious blobs Martian dog beneath its seabed
मंगल ग्रह पर कहां से पहुंचा कुत्ता? - फोटो : Freepik

नक्शे से मंगल के ज्वालामुखियों के इतिहास और सबसे ऊंचे पहाड़ ओलिंपस मॉन्स के रहस्य का भी खुलासा हुआ है। इस नक्श में मंगल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण की पूरी जानकारी है। पूरे ग्रह का सिर्फ एक नक्शा है।

Mars Mystery:  Mars gravity map finds mysterious blobs Martian dog beneath its seabed
मंगल ग्रह पर कुत्ता देखकर वैज्ञानिक हैरान - फोटो : Freepik

वैज्ञानिकों ने नासा के इनसाइट लैंडर के रिकॉर्ड्स, मार्स रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर और यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मार्स एक्सप्रेस के डेटा से इन नक्शे को तैयार किया है। इनसे मंगल ग्रह के छिपे गुरुत्वाकर्षण में होने वाले बदलावों की जानकारी मिली है। 

Mossad Female Agents: मोसाद की महिला एजेंट क्यों नहीं करती हैं शादी? जानिए खुफिया मिशन पर कैसे करती हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Mystery:  Mars gravity map finds mysterious blobs Martian dog beneath its seabed
मंगल ग्रह पर कैसे पहुंची रहस्यमयी चीजें? - फोटो : Freepik

वैज्ञानिकों ने क्या देखा?

वैज्ञानिकों ने नक्शे में मंगल ग्रह के उत्तरी ध्रुव पर 20 अंडरग्राउंड ब्लॉब देखे हैं। यह सभी बोरिएलिस बेसिन में मौजूद हैं, जो 300 करोड़ साल पुरानी तलहटी है और अब सूख चुकी है। अलग-अलग आकृतियों और आकारों में यह ब्लॉब हैं। इनमें से एक कुत्ते की तरह दिखाई देता है। इनका घनत्व 300 से 400 किलोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक है। 

Tirupati Balaji Temple: क्यों तिरुपति बालाजी मंदिर में दान किए जाते हैं बाल? जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

Solar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिखाई देगा आग का गोला, जानिए सबकुछ

विज्ञापन
Mars Mystery:  Mars gravity map finds mysterious blobs Martian dog beneath its seabed
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर क्या-क्या देखा? - फोटो : Freepik

नीदरलैंड्स की डेल्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के ग्रह वैज्ञानिक और इस अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता बार्ट रूट ने बताया कि यह रहस्यमयी आकृतियों के पीछे हो सकता है ज्वालामुखीय गतिविधियां हों या यह भी हो सकता है कि किसी प्राचीन उल्कापिंड के टकराने से बने ऊर्जा का पिंड हो सकती है। यह अधिक गुरुत्वाकर्षण का का समूह हो सकता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इनका कोई सबूत या संकेत सतह पर नहीं नजर आता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed