{"_id":"6128827cab7cad0a794b956f","slug":"mona-lisa-painting-secrets-and-price-know-everything-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: आखिर क्या है मोनालिसा की इस पेंटिंग का रहस्य, जिसकी कीमत है करीब 6.4 हजार करोड़ रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: आखिर क्या है मोनालिसा की इस पेंटिंग का रहस्य, जिसकी कीमत है करीब 6.4 हजार करोड़ रुपये
आप में से कई लोगों ने इटली के महान दार्शनिक और पेंटर लिओनार्दो दा विंची के बारे में जरूर सुना होगा। यूरोपीय पुनर्जागरण काल में कई महान दार्शनिक हुए, जिनमें से वे एक थे। इनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग 'मोनालिसा' आज भी एक मिस्ट्री बनी हुई है। आखिर इस पेंटिंग में ऐसा क्या है, जिसे लेकर कई विशेषज्ञ इसमें काफी खोजबीन कर रहे हैं? इसी सिलसिले में आज हम इस पेंटिंग के रहस्य को जानने की कोशिश करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज इस पेंटिंग की कीमत करीब 867 मिलियन डॉलर है, जिसकी वैल्यू भारत में करीब 6.4 हजार करोड़ रुपये है। लिओनार्दो दा विंची ने इस पेंटिंग को साल 1503 में बनाना शुरू किया था। साल 1517 तक आते आते भी उन्होंने इस पेंटिंग को बनाना जारी रखा। लिओनार्दो को सबसे ज्यादा दिक्कत मोनालिसा के होंठ को बनाने में आ रही थी। मोनालिसा के सिर्फ होठ को बनाने में उन्होंने करीब 12 साल लगा दिए।
2 of 5
मोनालिसा की पेंटिंग
- फोटो : Pixabay
मोनालिसा की पेंटिंग का सबसे बड़ा रहस्य उसकी मुस्कान का है। पिछले लंबे समय से कई विशेषज्ञ उसकी रहस्यमय मुस्कान का अध्ययन कर रहे हैं। मोनालिसा की ये रहस्यमय मुस्कान अलग अलग एंगल्स से देखने पर अलग अलग दिखती है। अगर आप किसी एक एंगल से इसे देख रहे हैं, तो ये मुस्कान हंसती हुई दिखेगी। वहीं दूसरे एंगल से देखने पर उसकी मुस्कान फीकी पड़ जाती है।
3 of 5
लिओनार्दो दा विंची
- फोटो : Istock
कहा ये भी जाता है कि लिओनार्दो ने जिस औरत की ये पेंटिंग बनाई है। वह अपने भीतर किसी राज को छुपाए हुए है। इसी वजह से मोनालिसा की मुस्कान काफी रहस्यमय है। कुछ सालों पहले एक डॉक्टर ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए ये कहा था कि मोनालिसा के ऊपर के दो दांत टूटे हैं। इस वजह से उसका ऊपरी होंठ थोड़ा सा अंदर की तरफ दबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोनालिसा की पेंटिंग
- फोटो : Pixabay
साल 2000 में हार्वर्ड के एक न्यूरोसाइंटिस्ट ने मोनालिसा की इस पेंटिंग पर रिसर्च करने के बाद ये बताया कि मोनालिसा की मुस्कान कभी भी नहीं बदलती बल्कि आपका माइंडसेट जैसा रहता है। वैसे ही मोनालिसा की पेंटिंग आपको दिखती है। अगर आप खुश हैं, तो आपको मोनालिसा मुस्कुराते हुए दिखेगी। वहीं अगर आप दुखी हैं तो मोनालिसा की ये मुस्कान फीकी पड़ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
लिओनार्दो दा विंची
- फोटो : Istock
हालांकि आज भी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि मोनालिसा कौन थी? अर्थात जिस लड़की की तस्वीर को लिओनार्दो ने बनाया था वो लड़की भी इस पेंटिंग की तरह रहस्य ही है। वहीं एक थ्योरी का ये कहना है कि मोनालिसा कोई और नहीं बल्कि खुद लिओनार्दो ही थे। इस पेंटिंग में लिओनार्दो ने खुद को एक औरत के रूप में बनाया था। ये अब तक की सबसे कीमती पेंटिंग है, जिसका मूल्य करीब 867 मिलियन डॉलर है। इसकी कीमत भारत में करीब 6.4 हजार करोड़ रुपये है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।