सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? जानिए आखिर क्या है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 01:09 PM IST
सार

Zara Hatke: कभी-कभी हमारे मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम काटते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को अधिक काटते हैं?

विज्ञापन
Mosquito Bite Why Mosquitoes Bite Some People More Than Others Know Reasons in Hindi
क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: कभी-कभी हमारे मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम काटते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को अधिक काटते हैं? मच्छर कई गंभीर बीमारियों के जनक होते हैं। इनके काटे जाने से व्यक्ति के अंदर कई तरह की गंभीर समस्याएं जन्म लेती हैं। मच्छर कई खतरनाक बीमारियों के वाहक भी होते हैं।



दुनिया भर में हर साल हजारों लोगों की मौत मच्छरों के काटने की वजह से होती है। इस कारण मच्छरों से निजात पाने के लिए कई देशों में विशेष प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं। वहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। वे अंडे ना दे पाएं इस कारण किसी भी जगह पर ज्यादा दिनों तक पानी को इकट्ठा नहीं होने दिया जाता। इसी सिलसिले में आज हम ये बताएंगे आखिर मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम क्यों काटते हैं?
 

Trending Videos
Mosquito Bite Why Mosquitoes Bite Some People More Than Others Know Reasons in Hindi
क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? - फोटो : Adobe Stock

बता दें कि इंसानों का पता लगाने के लिए मच्छर हमारे द्वारा छोड़ी जाने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं। करीब 10 से 50 मीटर की दूरी पर मच्छर हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाई ऑक्साइड से हमारा पता लगा लेते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mosquito Bite Why Mosquitoes Bite Some People More Than Others Know Reasons in Hindi
क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? - फोटो : Adobe Stock

करीब 5 से 15 मीटर की दूरी आने के बाद मच्छरों को इंसान दिखने लगते हैं। इंसानों के करीब तक पहुंचने के लिए वे अपने विजुअल्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं जब वे हमारे शरीर के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाते हैं, तो शरीर की गर्मी को भांप कर वे निश्चित करते हैं कि व्यक्ति को काटना है या नहीं।

Viral Video: शेरों के झुंड ने मगरमच्छ को दबोचा, मुंह में पकड़कर ऐसा नोचा कि उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो वायरल

Mosquito Bite Why Mosquitoes Bite Some People More Than Others Know Reasons in Hindi
क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? - फोटो : Adobe Stock

हमारा सवाल था कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम काटते हैं? आपको बता दें कि जिस व्यक्ति के शरीर के भीतर से लैक्टिक एसिड केमिकल ज्यादा निकलता है। उनको मच्छर अधिक काटते हैं। वहीं कई वैज्ञानिक परीक्षणों में इस बात का पता चला है कि जिस इंसान का ब्लड ग्रुप O होता है उन लोगों को भी मच्छर अपना ज्यादा शिकार बनाते हैं।

Viral Video: राजस्थान में गधों को खिलाया जा रहा है गुलाब जामुन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Mosquito Bite Why Mosquitoes Bite Some People More Than Others Know Reasons in Hindi
क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? - फोटो : Adobe Stock

यही नहीं व्यक्ति का शारीरिक ढांचा और उसकी एक्टिविटी को देखकर भी मच्छर इंसानों को काटने के लिए आकर्षित होते हैं। मोटे या फिर जो लोग शारीरिक एक्टिविटी कम करते हैं। उन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed