{"_id":"68ae85cf9f56549c1909dfea","slug":"shubman-gill-creates-history-most-odi-runs-after-first-55-matches-in-career-leaves-behind-amla-and-abbas-2025-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औसत 59.04...शतक 8: इस भारतीय ने अमला-अब्बास जैसे दिग्गजों को पछाड़ा, शुरुआती 55 ODI मैचों में बनाए सर्वाधिक रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
औसत 59.04...शतक 8: इस भारतीय ने अमला-अब्बास जैसे दिग्गजों को पछाड़ा, शुरुआती 55 ODI मैचों में बनाए सर्वाधिक रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:43 AM IST
सार
शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपनी मजबूत नींव रख दी है। वह न केवल वर्तमान भारतीय बल्लेबाजी क्रम का अहम हिस्सा हैं बल्कि आने वाले वर्षों में टीम इंडिया के लिए एक स्तंभ के रूप में उभर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर की शुरुआत बेहद प्रभावशाली अंदाज में की है। उन्होंने शुरुआती 55 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गिल ने 55 पारियों में कुल 2775 रन बनाए हैं, जो इस सूची में सबसे आगे है।
Trending Videos
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
औसत और शतक में गिल का दबदबा
शुभमन गिल का बल्लेबाजी औसत भी उनके निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है। उन्होंने अब तक 59.04 की शानदार औसत से रन बनाए हैं और आठ शतक भी जड़े हैं। यह बताता है कि वह सिर्फ रन बनाने में ही नहीं बल्कि बड़ी पारियां खेलने में भी माहिर हैं।

हाशिम अमला और इमाम उल हक
- फोटो : ANI
हाशिम अमला और इमाम-उल-हक पीछे छूटे
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। अमला ने शुरुआती 55 मैचों के बाद 54 पारियों में 2713 रन बनाए थे। उनका औसत 55.37 का रहा और उन्होंने नौ शतक जड़े थे। वहीं, पाकिस्तान के इमाम-उल-हक ने शुरुआती 55 मैचों की 55 पारियों में 2539 रन बनाए थे। उनका औसत 51.82 का रहा और उन्होंने नौ शतक लगाए।

फखर जमां और जहीर अब्बास
- फोटो : ANI
जहीर अब्बास और फखर जमां भी सूची में
पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने 55 मैचों की 54 पारियों में 2432 रन बनाए थे। उनका औसत 50.67 का रहा और उन्होंने सात शतक लगाए। इसके अलावा पाकिस्तान के ही फखर जमां इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने शुरुआती 55 मैचों की 55 पारियों में 2410 रन बनाए और औसत 47.25 का रहा। उनके बल्ले से छह शतक निकले।

शुरुआती 55 वनडे मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी | पारी | रन | औसत | शतक |
|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | 55 | 2775 | 59.04 | 8 |
| हाशिम अमला | 54 | 2713 | 55.37 | 9 |
| इमाम-उल-हक | 55 | 2539 | 51.82 | 9 |
| जहीर अब्बास | 54 | 2432 | 50.67 | 7 |
| फखर जमान | 55 | 2410 | 47.25 | 6 |
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट का भविष्य
इस उपलब्धि से साफ है कि शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपनी मजबूत नींव रख दी है। वह न केवल वर्तमान भारतीय बल्लेबाजी क्रम का अहम हिस्सा हैं बल्कि आने वाले वर्षों में टीम इंडिया के लिए एक स्तंभ के रूप में उभर सकते हैं। 2027 वनडे विश्व कप में उनकी बल्लेबाजी भारत के लिए काफी अहम होगी। गिल की लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग खड़ा करती है। उन्हें जिस प्रकार वनडे में रोहित का डिप्टी बनाया गया, आने वाले समय में वह तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान माने जा रहे हैं।