फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wolf Dog: ये है दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, भारतीय शख्स ने 50 करोड़ में खरीदा, भेड़िए जैसी होती है ताकत

Thu, 20 Mar 2025 05:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 05:05 PM IST
सार

Wolf Dog: दुनिया में एक कुत्ता है, जिसमें भेड़िए की तरह ताकत और फुर्ती है। यह दूसरे कुत्ती की तरह ही भी है। इस खास कुत्ते को वुल्फडॉग कहा जाता है। यह अपनी ताकत और लुक के कारण मशहूर है। साथ ही यह दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता है।

विज्ञापन
most expensive dog wolfdog bought in india for 50 crores
ये है दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता - फोटो : Instagram/ satishcadaboms

Wolf Dog: जब भी वफादारी की बात होती है, तो सबसे पहले कुत्तों का नाम आता है। शायद ही कोई कुत्तों से अधिक वफादार हो। इंसान भी कुत्तों से प्यार और पसंद करता है। दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो हजारों और लाखों रुपये खर्च कर कुत्तों की विदेशी नस्लें मंगवाते हैं। सूझबूझ से लेकर शारीरिक क्षमता में कुत्तों का कोई जवाब नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्तों में सबसे महंगा कुत्ता कौन सा है? 



दुनिया में एक कुत्ता है, जो भेड़िए की तरह ताकतवर और फुर्तीला है। यह दूसरे कुत्तों की तरह ही है। इस खास कुत्ते को वुल्फडॉग कहा जाता है। यह अपनी ताकत और चेहरे के कारण मशहूर है। साथ ही यह दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता है। वुल्फडॉग की कीमत लाखों-करोड़ों में है। यह कुत्ता एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार इसकी कीमत की वजह से लोगों के बीच चर्चा हो रही है।  

 

most expensive dog wolfdog bought in india for 50 crores
भारतीय शख्स ने 50 करोड़ में खरीदा वुल्फडॉग - फोटो : Adobe Stock

दरअसल, बेंगलुरु के ब्रीडर एस सतीश ने दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते को खरीदा है। इस वुल्फडॉग की कीमत 50 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि यह अभी तक का सबसे महंगा कुत्ता है। यह अपनी तरह का पहला कुत्ता है। यह जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है।

most expensive dog wolfdog bought in india for 50 crores
वुल्फडॉग में होती है भेड़िए जैसी ताकत - फोटो : Adobe Stock

बताया जाता है कि यह दुनिया का सबसे महंगा वुल्फडॉग है। एस सतीश ने जिस दुर्लभ वुल्फडॉग को खरीदा है, उसका नाम कैडाबॉम्ब ओकामी है। उन्होंने इस कुत्ते के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

ISS: क्या है अंतरिक्ष स्टेशन? जहां फंसी थीं सुनीता विलियम्स, 90 मिनट में लगाता है पृथ्वी का एक चक्कर
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Satish S (@satishcadaboms)

विज्ञापन
विज्ञापन
most expensive dog wolfdog bought in india for 50 crores
एस सतीश ने ब्रोकर के जरिए खरीदा कुत्ता - फोटो : Adobe Stock

कहां से खरीदा कुत्ता? 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एस सतीश ने फरवरी में एक ब्रोकर के जरिए इस दुर्लभ कुत्ते को खरीदा था। इसकी पहचान दुनिया के सबसे दुर्लभ कुत्तों में होती है। ओकामी की उम्र सिर्फ आठ महीने है। इसकी लंबाई 30 इंच है और वजन 75 किलोग्राम है। 

Pakistan Richest Person: ये है पाकिस्तान का सबसे अमीर इंसान, दुनियाभर में फैला है अरबों का कारोबार

विज्ञापन
most expensive dog wolfdog bought in india for 50 crores
वुल्फडॉग बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखता है - फोटो : Adobe Stock

वुल्फडॉग की खासियत 

वुल्फडॉग बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखता है। भेड़िए की तरह दिखने वाले इस कुत्ते की आंखें  हल्की नीली या पीली होती हैं। इसका शरीर मजबूत और छरहरा होता है। इसके कारण यह लंबी दूरी तक दौड़ सकता है। इसके बाल घने होते हैं। यह बेहद समझदार होते हैं। इंसान की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed