{"_id":"60238e089e5ae57ed20e2ea4","slug":"most-expensive-vegetable-of-the-world-grown-in-bihar-have-to-take-a-loan-for-buy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार में उगाई जा रही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी कि नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बिहार में उगाई जा रही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी कि नहीं होगा यकीन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
16वीं सदी के एक मशहूर अंग्रेजी कवि ने इसका गुणगान अपने कविता में किया था। वहीं 17वीं सदी में अंग्रेजों को इसके लिए एक कानून बनाना पड़ा। ये एक लोकप्रिय नशा और जानलेवा रोग की दवा भी है। अब आपको ये कहा जाए कि ये सब बातें एक खास तरह की सब्जी के बारे में हो रही है, तो आपको चौंकना लाजमी है। इससे भी ज्यादा हैरत में डालने वाली बात ये है कि इस सब्जी का उत्पदान बिहार में किया जा रहा है।
2 of 6
हॉप शूट्स का पौधा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम 'हॉप शूट्स' के बारे में बात कर रहे हैं। बिहार में किसान इस सब्जी को उगा रहे हैं और उनका कहना है कि अगर केंद्र सरकार इस फसल को तवज्जो देने के लिए किसानों की मदद करे, तो उनकी आय दस गुना से भी अधिक बढ़ सकती है। 'हॉप शूट्स' और इसका जो फूल होता है, उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है, जबकि बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। महंगी होने की वजह से ऐसा कहा जाता है कि हॉप शूट्स खाने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है।
3 of 6
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
'हॉप शूट्स' औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द में यह काफी कारगर होता है। इसके अलावा टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसमें एंटीबायॉटिक के गुण पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हॉप शूट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
'हॉप शूट्स' को लोग कच्चा भी खाते हैं। हालांकि, यह काफी कड़वा होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। इसका अचार भी बनाया जा सकता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
5 of 6
हॉप शूट्स का पौधा
- फोटो : सोशल मीडिया
'हॉप शूट्स' के औषधीय गुणों की पहचान सदियों पहले हो गई थी। करीब 800 ईस्वी के आसपास लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे और यह सिलसिला अब तक चला आ रहा है। सबसे पहले इसकी खेती उत्तरी जर्मनी में शुरू हुई और उसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया। इसकी खूबियों को देखते हुए इंग्लैंड में इसपर टैक्स (कर) भी लगाया गया था। साथ ही यह भी अनिवार्य कर दिया गया था कि बीयर बनाने में इसका इस्तेमाल जरूर हो, ताकि उसका स्वाद बढ़ जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।