{"_id":"5f5f93868ebc3efba7678a82","slug":"most-weird-restaurant-in-world-where-food-orders-have-to-be-given-only-by-gestures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट, जहां सिर्फ इशारों से देना होता है खाने का ऑर्डर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट, जहां सिर्फ इशारों से देना होता है खाने का ऑर्डर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साइलेंट कैफे, चीन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दुनिया में ऐसे कई अजीबोगरीब रेस्टोरेंट हैं, जिनके बारे में आपने जरूर सुना होगा। कहीं जेल की तरह बने रेस्टोरेंट में लोग खाना खाते हैं तो कहीं पेड़ों पर और यहां तक कि पानी के अंदर भी रेस्टोरेंट बनाया गया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे, जहां बोल कर नहीं बल्कि इशारों से ही खाने का ऑर्डर दिया जाता है।
Trending Videos
2 of 5
स्टारबक्स कॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह अजीबोगरीब रेस्टोरेंट चीन के ग्वांगझू में स्थित है, जिसे साइलेंट कैफे नाम दिया गया है। दुनिया की मशहूर फूड चेन कंपनी स्टारबक्स इस रेस्टोरेंट को संचालित करती है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां आने वाले ग्राहकों को बिना बोले अपना ऑर्डर देना पड़ता है। आपको जो भी मंगाना हो, अपने हाथ के इशारे से मेन्यू कार्ड के नंबर को बता दें, ऑर्डर आपके पास आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
साइलेंट कैफे, चीन
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां ऐसी भी सुविधा दी गई है कि अगर कोई ऐसी बात ग्राहक कर्मचारियों को नहीं समझा पाते हैं, तो उसे एक नोटपैड पर लिखकर दे सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में ग्राहक और कर्मचारियों के बीच डिजिटल संचार की भी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट की दीवारों पर सांकेतिक भाषा के चिन्ह और सूचक यानी इंडिकेटर बनाए गए हैं ताकि उनके मतलब को आसानी से समझा जा सके। दरअसल, इस रेस्टोरेंट को खोलने का लक्ष्य ग्राहकों को ना सुन पाने वाले लोगों की भाषा समझने के लिए प्रेरित करना है।
4 of 5
स्टारबक्स कॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि स्टारबक्स ने अपने इस रेस्टोरेंट में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे सुन सकने में असमर्थ लोगों को भविष्य में अधिक से अधिक काम मिल सके। इस रेस्टोरेंट में ऐसे कई कर्मचारी काम करते हैं, जो सुन नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टारबक्स कंपनी पहले भी दुनिया में इस तरह के रेस्टोरेंट खोल चुकी है। मलेशिया और अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भी साइलेंट कैफे मौजूद है और इन रेस्टोरेंटों में भी इशारे से ही ऑर्डर दिया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।