Movement of Saturn: हमारे सौरमंडल का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि (Saturn) है। इसके महत्वपूर्ण होने की वजह इसकी धीमी चाल है। इसकी गति की वजह से इस ग्रह का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस ग्रह के हर एक बदलाव का असर आम जनमानस से लेकर विश्व तक पर पड़ता है। शनि ग्रह की चाल के बारे में खबरें आता रहती हैं। कभी उसकी चाल टेढ़ी हो जाती है, तो कभी सीधी हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी उसकी इस चाल को देखा है।
Movement of Saturn: कैसे बदलती है शनि ग्रह की चाल? सामने आया वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज की कक्षा में शनि हर सेकेंड 9.69 किमी की यात्रा करता है। धरती 365 दिनों में सूरज का एक चक्कर लगाती है। लेकिन सूरज का एक चक्कर लगाने में शनि 10,579 दिन लेता है यानी सूरज का एक चक्कर लगाने में शनि को साढ़ 29 साल लगते हैं। इसका मतलब है कि शनि ग्रह का एक साल धरती के 29.5 साल के बराबर होता है।
The movement of Saturn and its moons through space pic.twitter.com/nI49xXkg5g
शनि ग्रह 2.48 डिग्री एंगल पर घूमा हुआ है जिसकी वजह से उसकी कक्षा थोड़ी सी टेढ़ी लगती है। इसकी वजह से शनि ग्रह की दूरी सूरज से 140 से 155 करोड़ किमी के बीच घटती-बढ़ती रहती है। धरती से शनि ग्रह के चांद और छल्ले उसकी रोटेशन पर निर्भर हैं जिनको शनि का फीचर कहा जाता है। हर फीचर की अलग-अलग चाल होती है।
यहां देखें वीडियो...
फीचर्स को सिस्टम-1 कहा जाता है जिसका रोटेशन 10 घंटे 14 मिनट में खत्म होता है। शनि ग्रह के भूमध्यरेखा के आसपास के इलाके को सिस्टम-1 कहते हैं। 10.14 घंटे से 10.39 घंटे के बीच शनि ग्रह का एक दिन होता है जबकि सिस्टम-2 10 घंटे 30 मिनट 24 सेकेंड में एक चक्कर लगाता है। तो वहीं सिस्टम-3 10 घंटे 39 मिनट 22.4 सेकेंड्स में एक चक्कर पूरा करता है। वॉयेजर की उड़ान के दौरान रेडियो उत्सर्जन के जरिए यह जानकारियां मिली हैं।
शनि ग्रह के बारे में जो कुछ पता चला है वो पायनियर, वॉयेजर और कैसिनी स्पेसक्राफ्ट्स के कारण। तीनों का एवरेज निकालने पर पता चला है कि अपनी धुरी पर शनि ग्रह 10 घंटे 32 मिन और 35 सेकेंड में एक चक्कर लगाता है। इसका तलब है कि 10 घंटे 14 मिनट से लेकर 10 घंटे 39 मिनट के बीच शनि ग्रह पर दिन होता है।