{"_id":"61482c8be2b1a8572162a4f0","slug":"mysterious-lake-of-india-in-arunachal-pradesh-lake-of-no-return","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का रहस्य: भारत की रहस्यमयी झील, जहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आज का रहस्य: भारत की रहस्यमयी झील, जहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारत की रहस्यमयी झील
- फोटो : istock
Link Copied
दुनिया कई रहस्यों से भरी पड़ी है। कई जगहें एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। भारत में भी ऐक ऐसी ही झील जहां कोई जाता है, तो वहां से फिर लौटकर वापस नहीं आता है। इस झील के रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए। यह झील भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित है। इस झील ने कुछ रहस्यमय घटनाओं को अपने आप में समेटे हुए है।
इस झील के बारे में कई रहस्यमयी कहानियां सामने आई हैं। इस झील को ‘लेक ऑफ नो रिटर्न’के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे नावांग यांग झील भी कहा जाता है। यह अरुणाचल प्रदेश में है। बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान के पायलटों ने यहां पर समतल जमीन समझकर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी, लेकिन वह जहाज पायलटों समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।
Trending Videos
2 of 4
भारत की रहस्यमयी झील
- फोटो : istock
झील से एक और रहस्य जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जब युद्ध समाप्त होने बाद जापान के सैनिक वापस लौटकर जा रहे थे, तो वे इस झील के पास रास्त भूल गए और फिर लापता हो गए। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि सैनिकों को मलेरिया हो गया था, इसकी वजह से सभी की मौत हो गई थी। हालांकि सच्चाई क्या है यह अभी तक नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
भारत की रहस्यमयी झील
- फोटो : istock
लेक ऑफ नो रिटर्न झील से एक और कहानी जुड़ी है। स्थानीय लोग इस झील के एक और रहस्य के बारे में बताते हैं। आस-पास के लोग बताते हैं कि कई वर्षों पहले गांव के एक व्यक्ति ने बड़ी मछली पकड़ी थी और उसने पूरे गांव को दावत दिया था। हालांकि एक दादी और उसकी पोती को दावत पर नहीं बुलाया। इस बात से नाराज होकर झील की रखवाली करने वाले शख्स ने दादी और पोती को गांव से दूर चले जाने के लिए कहा। इसके बाद अगले दिन पूरा का पूरा गांव झील में समा गया।
4 of 4
भारत की रहस्यमयी झील
- फोटो : istock
वैज्ञानिकों ने इस झील के रहस्य को सुलझाने के कई प्रयास किए, लेकिन अभी तक उनको कामयाबी नहीं मिल पाई है। आज तक यह रहस्य बना हुआ है कि यहां जाने वाला आखिर कहां चला जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।