सब्सक्राइब करें

Mysterious Places in India: भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 05:43 PM IST
सार

Mysterious Places in India: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें, जिनके बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ रहस्यमयी जगहें भारत में भी हैं, जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाए हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। 

विज्ञापन
Mysterious Places in India These are the most mysterious places in the india science has also failed
भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Places in India: भारत में रहस्यों से भरी हुई कई जगहे हैं। कोई जगह भूतों, तो कोई अन्य वजहों से जानी जाती है। आखिर इन जगहों से जुड़ा रहस्या क्या है? इसका जवाब आज तक विज्ञान भी नहीं खोज पाया। भारत की इमारतें ना जाने कितने दशकों के इतिहास को संजोए बैठी हैं। भारत जितना ऐतिहासिक है, उतना रहस्यमय भी है। आज आपको देश की कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...



दमस बीच

गुजरात के समुद्री तट पर स्थित दमस बीच भी रहस्य से भरा हुआ है। यहां पर हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटक इस बीच का जमकर लुत्फ उठाते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बीच पर अदृश्य ताकतें रहती हैं। सूर्य के अस्त होने के बाद इस बीच पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। किसी समय यहां कब्रें हुआ करती थीं।
 

Trending Videos
Mysterious Places in India These are the most mysterious places in the india science has also failed
भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

शापित गांव 

राजस्थान के कुलधरा गांव की आबादी कभी 1500 हुआ करती थी, लेकिन एक दिन रातों रात सभी लोग गायब हो गए। तब से लेकर आज तक कोई उस गांव में नहीं बस पाया है। लोग दावा करते हैं कि यह गांव करीब 200 वर्षों से वीरान पड़ा है। यह गांव जैसलमेर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव 1291 में पालीवाल पंडितों द्वारा बसाया गया था। एक दिन अचानक लोग रात में गायब हो गए, तब से ही इस गांव को भुतिया मान लिया गया। तब से ही लोग इस गांव को भुतिया कहते हैं। लेकिन लोग कहां चले गए यह रहस्य आज तक बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Places in India These are the most mysterious places in the india science has also failed
भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

डी.सूजा चॉल

डी.सूजा चॉल, महिम, मुंबई में स्थित है। दावा किया जाता है कि इस चॉल के आस-पास एक भूतनी की आत्मा भटकती है। यह करीब 25 साल पहले इसी चॉल में रहती थी। वह एक रात कुएं पर पानी भरने गई थी गलती से कुएं में गिर गई और मर गई। फिलहाल अब यह कुआं बंद कर दिया गया है। लोगों का दावा है कि तब से ही उसकी आत्मा चॉल में भटक रही है।

Solar Eclipse 2026: कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर

Mysterious Places in India These are the most mysterious places in the india science has also failed
भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

जी.पी ब्लाक

मेरठ के इस इलाके के बारे में कई रहस्य हैं। बताया जाता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहनकर एक औरत कभी बिल्डिंग के ऊपर तो कभी बिल्डिंग से बाहर आते हुए दिखती है। कुछ लोगों का दावा है कि यहां चार लड़कों को घर में टेबल पर बीयर पीते भी देखा गया है। इन अजीबो-गरीब घटनाओं की वजह से लोगों ने अब इसके अंदर नहीं जाते हैं।

Viral Video: शिकार को निगलकर आराम से खेत में बैठा विशाल अजगर, फिर शख्स की हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें 

विज्ञापन
Mysterious Places in India These are the most mysterious places in the india science has also failed
भारत की वो रहस्यमयी जगहें, जिन्हें विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद

दिल्ली कैंट

दिल्ली कैंट से जाने वाले लोग अजीबो-गरीब दावा करते हैं। उन लोगों का दावा है कि यहां से जाने पर सफेद साड़ी पहने एक लड़की दिखाई देती है और वो लोगों से लिफ्ट मांगती है। अगर कोई लिफ्ट नहीं देता है, तो वह उसके पीछे दौड़ती है।

डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। हालांकि, amarujala.com इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed