सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: महामुकाबले के लिए कोलंबो में सुरक्षा चाक-चौबंद, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर; पुलिस का कड़ा पहरा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Feb 2026 04:59 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
IND vs PAK: Security beefed up in Sri Lanka capital ahead of Indo-Pak cricket T20 World Cup clash
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कड़े पहरे के बीच परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन वैध या अवैध? कप्तान का चौंकाने वाला जवाब; ICC के कंधे पर रखी बंदूक!
Trending Videos
IND vs PAK: Security beefed up in Sri Lanka capital ahead of Indo-Pak cricket T20 World Cup clash
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर श्रीलंका पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। पुलिस प्रवक्ता एफ. टी. वूटलर ने शनिवार को बताया कि मैच के आयोजन को देखते हुए किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Streaming: पांच महीने बाद फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कितने बजे से होगा मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK: Security beefed up in Sri Lanka capital ahead of Indo-Pak cricket T20 World Cup clash
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
पाकिस्तान ने किया था बहिष्कार का एलान
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला उस समय हो रहा है, जब पिछले कुछ हफ्तों से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश के समर्थन में मैच के बहिष्कार की घोषणा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मामले को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कई दौर की बातचीत हुई।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: T20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत का धांसू रिकॉर्ड, आठ मैच...आठ कहानी; सात बार भारतीय रहा मैच-विनर
IND vs PAK: Security beefed up in Sri Lanka capital ahead of Indo-Pak cricket T20 World Cup clash
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
श्रीलंका सरकार ने की पहल और मामले को सुलझाने में निभाई भूमिका
श्रीलंका सरकार ने भी संभावित आर्थिक नुकसान को देखते हुए पाकिस्तान से रुख बदलने की अपील की थी। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बातचीत कर टीम को कोलंबो भेजने का आग्रह किया था, ताकि टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में श्रीलंका की तैयारियों पर असर न पड़े।

ये भी पढ़ें: नौ दिन की नौटंकी: दुनिया से थू-थू कराने के बाद पाकिस्तान का यू-टर्न, अपने बुने जाल में किस तरह फंसा था पीसीबी
विज्ञापन
IND vs PAK: Security beefed up in Sri Lanka capital ahead of Indo-Pak cricket T20 World Cup clash
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
स्टेडियम के गेट दोपहर 3 बजे से खुलेंगे
यह मुकाबला भारत का टूर्नामेंट में अपने घरेलू मैदान से बाहर पहला मैच होगा। सुरक्षा को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस के अनुसार, दोनों टीमों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की जाएगी और वापसी तक उनकी निगरानी कड़ी रहेगी। मैच शाम सात बजे शुरू होगा, जबकि स्टेडियम के सभी गेट दोपहर 3 बजे खोल दिए जाएंगे। पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे कम से कम चार घंटे पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच में किसी तरह की परेशानी न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed