फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश मिल्स: ये है मुंबई की सबसे डरावनी जगह, आस-पास भी जाने से डरते हैं लोग

Sat, 25 Sep 2021 02:34 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 25 Sep 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Story of Haunted Mukesh Mills Mumbai
हॉन्टेड मुकेश मिल्स - फोटो : Istock

आज हम बात करने वाले हैं मुंबई में स्थित मुकेश मिल्स के बारे में, कहा जाता है कि इस रहस्यमयी स्थान पर भूतों का बसेरा है। अक्सर यहां पर कई अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जिसके चलते इस स्थान के आस-पास भी कोई नहीं भटकता। ये मिल करीब 158 साल पुरानी है। इसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर कई सारी प्रेत आत्माएं रहती हैं। इसी वजह से मुकेश मिल्स का नाम भारत की डरावनी जगहों में शुमार है। आपको बता दें कि ये जगह हॉन्टेड फिल्मों की शूटिंग के लिए मशहूर है। यहां पर कई तरह की भूतिया फिल्मों की शूटिंग की जाती है। इसके बावजूद इस जगह को लेकर इतना खौफ है कि कई फिल्म कलाकार यहां पर आने से डरते हैं। उन्हें इस बात का भय रहता है कि कहीं भूत उनको कोई नुकसान न पहुंचा दे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मुंबई की सबसे डरावनी जगह मुकेश मिल्स के बारे में -

Mysterious Story of Haunted Mukesh Mills Mumbai
हॉन्टेड मुकेश मिल्स - फोटो : Istock

मुकेश मिल्स को साल 1852 में बनाया गया था। ये पूरी जगह करीब 10 एकड़ की भूमि में फैली हुई है। एक समय था जब यहां पर बड़ी मात्रा में कपड़े बना करते थे। अचानक साल 1970 में इस जगह पर एक बहुत बड़ा शॉट सर्किट हुआ, जिसके चलते ये मिल बुरी तरह से आग में झुलस गई।

Mysterious Story of Haunted Mukesh Mills Mumbai
हॉन्टेड मुकेश मिल्स - फोटो : Istock

हालांकि दो साल बाद मिल को दोबारा ठीक करके चलाया जाने लगा। कुछ सालों बाद ये मिल दोबारा आग की गिरफ्त में आकर बुरी तरह से जल गई। मिल के अंदर ऐसी कोई भी जगह नहीं बची जो आग की चपेट में न आई हो, उसका हर एक कोना जल के राख हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Story of Haunted Mukesh Mills Mumbai
हॉन्टेड मुकेश मिल्स - फोटो : Istock

तब से अब तक मुकेश मिल खंडहर बनी हुई है। साल 1984 के बाद से इस जगह को हॉन्टेड फिल्मों की शूटिंग के लिए किराये पर दिया जा रहा है। ये डरावनी जगह दक्षिण मुंबई के एन ए सावंत मार्ग पर स्थित है। इसके आस पास का माहौल काफी शांत रहता है। इस वजह से इस मिल के आस-पास किसी को भटकना पसंद नहीं है।

विज्ञापन
Mysterious Story of Haunted Mukesh Mills Mumbai
हॉन्टेड मुकेश मिल्स - फोटो : Istock

मुकेश मिल्स में शूटिंग कर चुके युवा निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा का कहना है कि इस मिल के भीतर एक चिमनी स्थित है। वहां पर एक पीपल का पेड़ है, जिसके विषय में कहा जाता है कि उस पर भूत प्रेतों का निवास है। मुकेश मिल्स को लेकर ऐसे कई दावे किए जाते हैं। इनमें कितनी हकीकत है और कितना फसाना ये कोई नहीं जानता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed