{"_id":"68a07aa793421ba7cb07b617","slug":"mysterious-villages-of-india-that-attract-foreign-tourists-2025-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Village: भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव, जानिए क्यों यहां आना चाहते हैं विदेशी?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Village: भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव, जानिए क्यों यहां आना चाहते हैं विदेशी?
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:07 PM IST
सार
Mysterious Village: भारत अपने खूबसूरत और अनोखे गांवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के कई गांवों में प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत मेल दिखाई देता है। विदेशी पर्यटकों के बीच कुछ गांव बहुत लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mysterious Village: भारत अपने खूबसूरत और अनोखे गांवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के कई गांवों में प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत मेल दिखाई देता है। विदेशी पर्यटकों के बीच कुछ गांव बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हीं में शामिल है हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित मलाना गांव, जिसे अनोखी संस्कृति और रहस्यमयी परंपराओं के लिए जाना जाता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के लोग अपने आपको सिकंदर महान की सेना का वंशज मानते हैं। यहां पर बाहरी लोगों के लिए अलग नियम है और जीवनशैली विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
2 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
माना जाता है कि खोनोमा गांव एशिया का पहला 'ग्रीन विलेज'है। यह गांव अपनी साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां की जनजातीय संस्कृति और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे विदेशियों को आकर्षित करते हैं।
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मावलीनॉन्ग को एशिया का सबसे स्वच्छ गांव बताया जाता है। इस गांव में लोग सफाई को काफी महत्व देते हैं। यह गांव फूलों से हमेशा सजा रहता है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ‘लिविंग रूट ब्रिज’ भी है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं।
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
स्पीति घाटी में किब्बर स्थित है। इस गांव की गिनती दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बसे गांवों में होती है। यहां की पहचान बर्फ से ढंके पहाड़, साफ आसमान और बौद्ध मठ हैं। विदेशी यात्रियों के बीच यह गांव भी मशहूर है।
विज्ञापन
5 of 5
भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
उत्तराखंड में स्थित चोपता एक खूबसूरत हिल स्टेशन और छोटा सा गांव है, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक के लिए यह गांव बेस पॉइंट है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण किसी जन्नत की तरह हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।