Alien News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आए दिन एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
NASA Alien Alert: क्या ब्रह्मांड में एलियन मौजूद हैं? नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि जेम्स वेब टेलीस्कोप ब्रह्मांड के दूसरे इलाके को खोजने में सहायता करेगा, जहां पर जीवन जन्म ले सकता है। नासा ने क्रिसमस के दिन जेम्स वेब टेलीस्कोप को लॉन्च किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के चीफ से एक सम्मेलन में एलियंस को लेकर सवाल किया गया था।
नासा के प्रमुख बिल नेल्सन से सवाल किया गया था कि क्या आपको विश्वास है कि एलियन का अस्तित्व है। उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हमारी आकाश गंगा के अलावा अरबों आकाश गंगा हैं।
उन्होंने आग कहा कि अगर अरबों नहीं भी हों तो करोड़ो आकाशगंगा हैं। इसके साथ ही करोड़ों सूर्य हैं। अगर इतना बड़ा ब्रह्मांड है तो संभावना इसकी भी है कि कहीं धरती जैसे ही हालात हों। इसलिए वहां पर जीवन की संभावना हो सकती है।
पत्थर से टेलीस्कोप की टक्कर
नासा प्रमुख का कहना है कि जेम्स वेब टेलीस्कोप के माध्यम से किसी ग्रह और उसके वातावरण की रासायनिक संरचना के बारे में सटीक जानकारी मिल सकती है। इस टेलीस्कोप के जरिए अंतरिक्ष में दूर मौजूद ग्रहों के वातावरण को देखा सकता है। जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि वहां पर जीवन की संभावना है या नहीं। उनका कहना है कि जेम्स वेब टेलीस्कोप अपनी पहली तस्वीर में जुलाई में धरती पर भेजेगा, लेकिन इससे पहले उसकी एक पत्थर टक्कर हो गई है।