फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NASA: अंतरिक्ष में दो विशाल ग्रहों की हुई टक्कर, नासा ने कैमरे में कैद की घटना, वैज्ञानिकों को मिली नई दुनिया!

Mon, 16 Oct 2023 01:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 01:17 PM IST
विज्ञापन
nasa astronomers discover glow after collision of exoplanet star will help find new world
NASA Discovery News - फोटो : NASA

NASA Discovery News: अंतरिक्ष में अक्सर हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो विशाल ग्रहों के टक्कर के परिणाम की घटना को कैमरे में कैद किया है। वैज्ञानिकों ने इस घटना को धरती से करीब 3,600 प्रकाश वर्ष दूर रिकाॅर्ड किया है। इस घटना को कैमरे में कैद करने के लिए उन्होंने नासा के आसमान की निगरानी के लिए डिजाइन किए गए अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल किया है। 

वैज्ञानिकों ने इस महत्वपूर्ण खोज में दो विशाल बर्फीले ग्रहों की हिंसक विलय के बारे में पता लगाया है। इसके परिणामस्वरूप वाष्पीकृत चट्टान और पानी का एक विशिष्ट डोनट के आकार का बादल बन गया। एक रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा गया है कि यह घटना वास्तविक समय में एक दुनिया के जन्म को देखने और संभावित रूप से ग्रह निर्माण के रहस्यों को जानने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर देता है। 
 

nasa astronomers discover glow after collision of exoplanet star will help find new world
NASA Discovery News - फोटो : istock

खगोलविदों के समूह ने किसी की जिज्ञासा के संतुष्टि के लिए ASASSN-21 qj नामक तारे के अजीबोगरीब व्यवहार का अध्ययन करना शुरू किया। यह तारा धरती से 3,600 प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद है, जिसने एक अनोखा पैटर्न दिखाया है। इससे दुनियाभर के वैज्ञानिकों की रुचि जगी है। 
 

nasa astronomers discover glow after collision of exoplanet star will help find new world
NASA Discovery News - फोटो : iStock

खगोलविदों ने दो साल तक इस ASASSN-21 qj तारे का अध्ययन किया। इसकी सभी जानकारी को इकट्ठा किया औह यह भी पता लगाया कि समय के साथ इस चमक का विकास कैसे हुआ। खगोलविदों के अध्ययन का परिणाम 11 अक्टूबर को नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। 

Mysterious Temples: भारत के रहस्यमयी मंदिर, जहां पर घटती हैं अविश्वसनीय घटनाएं, जानिए इनके बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
nasa astronomers discover glow after collision of exoplanet star will help find new world
NASA Discovery News - फोटो : istock

लीडेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता और अध्ययन के सह-प्रमुख मैथ्यू केनवर्थी द्वारा इस अचानक किए गए खोज के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि एक खगोलशास्त्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ऑप्टिकल फेडिंग से एक हजार दिन पहले तारा इन्फ्रारेड के रूप में चमक रहा था। उन्होंने कहा कि तब मुझे एक असामान्य घटना के बारे में जानकारी थी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से बताऊं, चो यह अनुभव मेरे लिए बेहद आश्चर्यचकित करने वाला था। 

Chandrayaan-3: चांद की मिट्टी में मिली अनोखी चीज, चंद्रयान-3 का डेटा देख हैरत में पड़े दुनिया के वैज्ञानिक

विज्ञापन
nasa astronomers discover glow after collision of exoplanet star will help find new world
NASA Discovery News - फोटो : istock

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता और सह-प्रमुख लेखक साइमन लॉक ने इस बारे में विस्तान से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी गणना और कंप्यूटर मॉडल चमकते वस्तु के तापमान और आकार को बताते हैं। इसके साथ ही चमक कितने समय तक रहता है। दो बर्फीले विशाल एक्सोप्लैनेट की टक्कर की तरह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed