{"_id":"61a8583b63e6c808381cbefe","slug":"nasa-perseverance-mars-rover-spots-unique-view-on-mars-planet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा नजारा, तस्वीरें देख वैज्ञानिक भी हुए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा नजारा, तस्वीरें देख वैज्ञानिक भी हुए हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा नजारा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Link Copied
मंगल ग्रह पर जीवन की खोज कर रहे अमेरिकी एजेंसी नासा के पर्सीवरेंस मार्स रोवर ने लाल ग्रह से एक अनोखी तस्वीर भेजी है। पर्सीवरेंस मार्स रोवर हमेशा कुछ न कुछ अनोखी तस्वीरें भेजता रहता है। कभी-कभी ये तस्वीरें इतनी अजब और अनोखी होती हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक खुद हैरान हो जाते हैं। वहीं कुछ तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। कुछ समय पहले पर्सीवरेंस मार्स रोवर ने ऐसी तस्वीर भेजी थी, जिसमें इस लाल ग्रह पर हरा पत्थर दिखा था। इसके पहले डायनासोर के मुंह जैसा पत्थर दिखा था। कभी-कभी मछली के आकार और इंसानी चेहरे जैसी आकृतियां भी दिखी हैं।
नासा के पर्सीवरेंस मार्स रोवर ने इस बार जो तस्वीर भेजी है वो बेहद अलग है। इस तस्वीर में एक अजीब आकृति दिख रही है। इस बार मंगल ग्रह पर इंसान के पुट्ठे जैसी आकृति का एक पत्थर मिला है। ये पत्थर पर्सिवरेंस रोवर को जून में दिखा था। रोवर ने इसकी तस्वीर जब नासा के हेडक्वार्टर्स में भेजी तो वैज्ञानिक हैरान रह गए।
Trending Videos
2 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा अनोखा नजारा
- फोटो : Twitter- @kevinmgill
अब ये तस्वीर खूब वायरल भी हो रही है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने इस पत्थर को बट क्रैक रॉक नाम दिया है। इस फोटो को जेपीएल में काम करने वाले डेटा और सॉफ्टवेयर इंजीनियर केविन एम. गिल ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। केविन एम. गिल रोवर द्वारा भेजी गई खराब और टूटी-फूटी तस्वीरों को जोड़कर एक पूरी तस्वीर बनाने का काम करते हैं। केविन एम. गिल ने ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा कि हमें बट क्रैक रॉक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ब्राचियोसॉरस डायनासोर के गर्दन की तरह आकृति
- फोटो : Nasa
र्सीवरेंस मार्स रोवर ने कुछ समय पहले एक तस्वीर भेजी थी, जो किसी ब्राचियोसॉरस डायनासोर की गर्दन की तरह दिख रहा था।
4 of 4
हरे रंग का पत्थर
- फोटो : Nasa
इससे अलावा पर्सिवरेंस रोवर ने एक हरे रंग के पत्थर की खोज की थी। मार्स पर्सिवरेंस रोवर को ये पत्थर तब दिखा जब वह इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर को सतह पर उतारने के बाद आगे बढ़ रहा था। इस रहस्यमयी हरे रंग के पत्थर को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।