{"_id":"61a4cf764b235f205d38ffb3","slug":"nasa-scientist-discovered-new-planet-where-a-full-year-is-just-equal-to-16-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने खोजा एक अनोखा ग्रह, यहां सिर्फ 16 घंटे का होता है एक साल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने खोजा एक अनोखा ग्रह, यहां सिर्फ 16 घंटे का होता है एक साल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 30 Nov 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिकों ने खोजा एक अनोखा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
सालों से दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के अनोखे रहस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं। अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में बृहस्पति की तरह एक नए ग्रह की खोज की है। ताज्जुब की बात ये है कि इस ग्रह पर एक साल सिर्फ 16 घंटे का है।
वैज्ञानिकों ने इस नए ग्रह को TOI-2109b नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ब्रह्मांड में पाया जाने वाला दूसरा सबसे गर्म ग्रह है। इस अल्ट्राहॉट जुपिटर में कई गैसों का भंडार है। ये सिर्फ 16 घंटों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार इसका द्रव्यमान बृहस्पति के द्रव्यमान का पांच गुना है और ये ग्रह जुपिटर की तरह गर्म है। आइये जानते हैं इस नए ग्रह के बारे में कुछ खास बातें...
Trending Videos
2 of 5
वैज्ञानिकों ने खोजा एक अनोखा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक 4000 से अधिक ऐसे ग्रहों की खोज हुई है, जो कि सौरमंडल से बाहर मौजूद हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें से कई ग्रह ऐसे तारों की परिक्रमा करते हैं, जो हमारी पृथ्वी से हजारों प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वैज्ञानिकों ने खोजा एक अनोखा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ये ग्रह इसलिए इतना अनोखा है, क्योंकि ये अपने तारे की परिक्रमा सिर्फ 16 घंटों में पूरी कर लेता है। इसका मतलब ये है कि इस ग्रह का पूरा एक साल पृथ्वी के एक दिन से भी कम होता है।
4 of 5
वैज्ञानिकों ने खोजा एक अनोखा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इस ग्रह की खोज MIT के नेतृत्व वाले मिशन ने NASA के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट के जरिए की है। वहीं इस खोज के प्रमुख लेखक इयान वोंग का कहना है कि एक या दो साल में हम ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये नया ग्रह अपने सितारे के करीब कैसे जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
वैज्ञानिकों ने खोजा एक अनोखा ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने कई सारे हॉट जूपिटर की खोज की है। सबसे हाल में खोजे गए ग्रह को अल्ट्राहॉट जूपिटर कहा जा रहा है, क्योंकि इस ग्रह की सतह का तापमान 3300 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।