फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी से उड़ने वाला सैटलाइट तैयार करेगा नासा, होगी करोड़ों की बचत

Mon, 08 Feb 2021 09:09 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 08 Feb 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
nasa to launch water fueled satellites in future latest update news of nasa in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नासा यानी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी बहुत जल्द ऐसे सैटेलाइट्स तैयार करेगा जो पानी से उड़ेंगे। इन सैटेलाइट्स में ईंधन का काम पानी करेगा। अगर नासा ऐसी सैटलाइट्स बनाने में सफल हो जाता है तो करोड़ों की बचत हो सकती है। नासा इस महीने के अंत में ही पाथफाइंडर टेक्नोलॉजी डिमॉन्सट्रेटर के तहत पहली बार पानी से उड़ने वाले क्यूबसैट सेटलाइट्स को लॅान्च करने जा रहा है। इन सैटेलाइट्स को स्पेसएक्स के फॉल्कन-9 रॉकेट से फ्लोरिडा स्थित केप से लॅान्च किया जाएगा। नासा ने क्यूबसैट को V-R3X नाम भी दिया हुआ है।

nasa to launch water fueled satellites in future latest update news of nasa in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंतरिक्ष में प्रदूषण भी नहीं होगा

  • नासा के मुताबिक पानी से उड़ने वाले सैटेलाइट्स की वजह से अंतरिक्ष में प्रदूषण भी नहीं होगा। अगर ये मिशन सफल होता है तो भविष्य में बड़े सैटेलाइट्स में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। नासा का ये भी कहना है कि पानी की वजह से उड़ने वाले सैटेलाइट्स अगर आपस में टकराएंगे तो विस्फोट का खतरा भी नहीं रहेगा।
nasa to launch water fueled satellites in future latest update news of nasa in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्यूबसैट का प्रोपल्शन सिस्टम अंदर मौजूद पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के कणों को तोड़कर सैटेलाइट को आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा देने का काम करेगा। इसके साथ ही क्यूबसैट का सोलर पैनल भी सूरज की किरणों से एनर्जी लेकर प्रोपल्शन सिस्टम को ऊर्जा देने का काम करेगा, जिससे पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के कण अलग हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
nasa to launch water fueled satellites in future latest update news of nasa in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ये सभी सैटेलाइट्स चार से छह महीने तक अंतरिक्ष में काम करेंगे। इस दौरान नासा इन सभी सेटैलाइट्स के प्रदर्शन की जांच करेगा। भविष्य में नासा इस तकनीक का इस्तेमाल चांद या मंगल मिशन में कर सकता है।

विज्ञापन
nasa to launch water fueled satellites in future latest update news of nasa in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

किफायती हो जाएगी लॅान्चिंग

  • पानी में कोई विषाक्तता नहीं होती है और अन्य ईंधनों की तुलना में ज्यादा स्थिर होता है। पानी की मदद से सैटेलाइट्स की लान्चिंग में ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है और इसके इस्तेमाल से किसी तरह का कोई खतरा भी नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed