फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच दिग्गजों के लिए IPL 2021 हो सकता है आखिरी सीजन, जानें कौन कौन शामिल

Mon, 08 Feb 2021 08:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Feb 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
Top five Indian Cricketers Who Could Play Their Last IPL Season
आईपीएल - फोटो : social media

आईपीएल 2021 के लिए 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस साल की नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 1097 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। इसमें 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 863 अनकैप्ड जबकि 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके खिलाड़ी हैं। आईपीएल के 14वें सीजन में कुछ नए खिलाड़ी शामिल होंगे तो वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से पांच दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिनके लिए आईपीएल 2021 आखिरी सीजन हो सकता है?



 

Top five Indian Cricketers Who Could Play Their Last IPL Season
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Twitter
महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन बार चैंपियन बनाने वाले 40 वर्षीय धोनी के लिए शायद यह सीजन आखिरी हो सकता है। हालांकि, उनके मन को भांपना थोड़ा कठिन है, क्योंकि उनके फैसले हमेशा संस्पेंस से भरे होते हैं। दरअसल, पिछला सीजन चेन्नई के लिए खराब रहा था। चेन्नई की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाइ नहीं कर सकी थी। चेन्नई ने 14 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर टूर्नामेंट का समापन किया था। आखिरी मैच में जीत दर्ज करने के बाद धोनी ने कहा था कि टीम को अपने कोर ग्रुप में बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही कप्तानी छोड़ने के भी संकेत दिए थे। मगर ऐसा हो न सकी। आईपीएल के 14वें सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 

Top five Indian Cricketers Who Could Play Their Last IPL Season
रॉबिन उथप्पा - फोटो : एएनआई

रॉबिन उथप्पा
विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के लिए यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि, इस बार उथप्पा चेन्नई की तरफ से खेलते नजर आएंगे। राजस्थान ने ट्रेडिंग नियम के तहत रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ट्रेड किया है। गौरतलब है कि पिछले साल राजस्थान ने उथप्पा को तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2020 में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कुल 12 मैचों में केवल 196 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top five Indian Cricketers Who Could Play Their Last IPL Season
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई

हरभजन सिंह
दरअसल, नीलामी से पहले चेन्नई ने अपने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है। इस साल की नीलामी के लिए हरभजन सिंह का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछले सीजन में हरभजन सिंह आईपीएल का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने किसी वजह से आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस ले लिया था। हरभजन आईपीएल के इतिहास में स्पिनर के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। शायद आईपीएल का 14वां उनके लिए आखिरी सीजन हो सकता है। 

विज्ञापन
Top five Indian Cricketers Who Could Play Their Last IPL Season
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl

अंबाती रायुडू
अंबाती रायुडू पिछले कई सत्रों में सीएसके का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई मैचों में टीमको जिताने में मदद की है। मगर पिछले सीजन में उनका फॉर्म खराब रहा है। 2019 में उन्होंने विश्व कप पक्ष में नहीं चुने जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि,बाद में फिर उन्होंने वापसी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed