फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तंजानिया की वो रहस्यमय झील, जिसका पानी पत्थर में बदल देता है

Wed, 13 Jan 2021 06:06 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 13 Jan 2021 06:06 AM IST
विज्ञापन
Natron Lake mysterious lake of Tanzania, whose water turns anyone in stone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में ऐसी कई खतरनाक झीलें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया है। कुछ इसी तरह का ही एक खतरनाक झील उत्तरी तंजानिया में है, जिसे नेट्रॉन झील के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस झील के पानी को जो भी छूता है, वो पत्थर का बन जाता है। इस झील के आसपास कई पशु-पक्षियों की पत्थर की मूर्तियां मौजूद है। तो आइए जानते हैं इस झील के बारे में विस्तार से...

Natron Lake mysterious lake of Tanzania, whose water turns anyone in stone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नेट्रॉन झील के दूरदराज तक कोई भी आबादी नहीं है। इस झील के आसपास पत्थर के जानवर और पक्षियों की मूर्तियां पड़ी हैं, जिसे देखकर झील के जादुई होने की बात सच भी लगती हैं। दरअसल, इन सब के पीछे वैज्ञानिक वजह भी है। बता दें कि नेट्रॉन एक अल्केलाइन झील है, जहां के पानी में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा काफी ज्यादा है। पानी में अल्केलाइन की मात्रा और अमोनिया की मात्रा एक समान है। ये सबकुछ ठीक वैसा ही है, जैसा इजिप्ट में लोग ममी को सुरक्षित करने के लिए करते थे। यही कारण है कि यहां पंक्षियों के शरीर सालों सुरक्षित रहते हैं।

Natron Lake mysterious lake of Tanzania, whose water turns anyone in stone
कीवू की विस्फोटक झील - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, नेट्रॉन झील ही दुनिया में अकेला नहीं है, जिसमें खतरनाक रासयनिक तत्व पाए जाते हैं। अफ्रीकी देश कांगो की कीवू झील दुनिया के सबसे खतरनाक झीलों में से एक है। इसे 'विस्फोटक झील' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इसके पानी में कार्बन डाई-ऑक्साइड और मीथेन गैस मौजूद है। कहा जाता है कि इस झील के पास अगर हल्का सा भी भूकंप आ जाए तो झील में एक बड़ा विस्फोट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Natron Lake mysterious lake of Tanzania, whose water turns anyone in stone
मिशिगन झील, अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका की सबसे बड़ी झीलों में से एक 'लेक मिशिगन' जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी। बताया जाता है कि इस झील के पास जानलेवा गैस का बादल छा गया था, जिसकी वजह से वहां मौजूद सारे जीव-जंतु मर गए थे। वैज्ञानिकों का मानना था कि झील के नीचे एक ज्वालामुखी है, जिसकी वजह से कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस पानी में मिल गई होगी और गैस का स्तर बढ़ने से वह बादल में तब्दील हो गए होंगे।

विज्ञापन
Natron Lake mysterious lake of Tanzania, whose water turns anyone in stone
उबलती झील, डोमिनिका - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक देश है डोमिनिका, जहां एक उबलती हुई झील है। इस झील के पास जाना मौत को दावत देने के समान है। दरअसल, इसके पानी का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और इसकी वजह है इस झील के पास एक ज्वालामुखी का होना, जो पानी को हमेशा गर्म रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed