Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Niloufer gorgeous princess of Hyderabad who among 10 beautiful women of world offers of films from hollywood
{"_id":"5f3e00f88ebc3e3d0c710af0","slug":"niloufer-gorgeous-princess-of-hyderabad-who-among-10-beautiful-women-of-world-offers-of-films-from-hollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद की वो राजकुमारी, जिसकी सुंदरता की दुनिया थी कायल, हॉलीवुड से मिले थे फिल्मों के ऑफर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
हैदराबाद की वो राजकुमारी, जिसकी सुंदरता की दुनिया थी कायल, हॉलीवुड से मिले थे फिल्मों के ऑफर
आपने ऐसी कई रानियों और राजकुमारियों के बारे में सुना होगा, जो सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थी। इनका सौंदर्य आज भी इतिहास के पन्नों में अमर है। ऐसे में आज हम आपको एक राजकुमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी गिनती दुनिया की सुंदर महिलाओं में होती थी। इतना ही नहीं इस राजकुमारी को हॉलीवुड से फिल्मों के लिए कई ऑफर भी मिले थे।
2 of 7
राजकुमारी नीलोफर
- फोटो : सोशल मीडिया
तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी नीलोफर को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। इनका जन्म साल में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के राजसी महल में हुआ था। नीलोफर के जन्म के समय तुर्की का राजपरिवार आखिरी सांसें ले रहा था और उनका साम्राज्य उखड़ने लगा था। महज दो साल की उम्र में नीलोफर ने अपने पिता को खो दिया। सात साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ तुर्की छोड़कर फ्रांस। फ्रांस में उनकी जिंदगी कठिन और साधारण लोगों की तरह हो गई थी।
3 of 7
राजकुमारी नीलोफर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीलोफर ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन नीलोफर किस्मत की धनी थी और दुनिया के सबसे धनी राज परिवार हैदराबाद निजाम की बहू बनीं। हैदराबाद के आखिरी निजाम ने नीलोफर को अपने दूसरे बेटे आजम जेह के साथ शादी के लिए चुना। साल 1931 में शादी के बाद नीलोफर हैदराबाद आ गईं। कहा जाता है कि नीलोफर ना सिर्फ सुंदर थी, बल्कि उनमें गजब का आकर्षण भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राजकुमारी नीलोफर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद नीलोफर जब हैदराबाद आईं तो निजाम के परिवार में महिलाओं के लिए पर्दा का रिवाज था। लेकिन वे कभी पर्दे में नहीं रहीं बल्कि निजाम परिवार के महिलाओं के सार्वजनिक जीवन का बंद दरवाजा खोला। नीलोफर हैदराबाद की पार्टियों, समारोहों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगीं। अक्सर उन्हें किसी समारोहों में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता था। लेकिन नीलोफर के तौर-तरीकों से निजाम की बेगम दुल्हन पाशा काफी नाराज रहने लगी थी। ऐसा कहा जाता है कि बेगम अपनी बहू को जहर देकर मरवाना भी चाहती थी।
विज्ञापन
5 of 7
राजकुमारी नीलोफर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीलोफर राजसी परिवार के होने के साथ फैशन दिवा भी थी। उनकी पहनी हुईं साड़ी की तस्वीरें न्यू यार्क फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलॉजी में लगी हैं। नीलोफर की साड़ियों को बनाने का काम फ्रांस की एक बड़ी फैशन फर्म करती थी। लेकिन एक समय ऐसा भी आया कि उन्होंने साड़ी छोड़ पश्चिमी लिबास पहनना शुरू कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।