{"_id":"5ff0acc38ebc3e3d990cb086","slug":"north-korea-covid-19-quarantine-defaulters-is-sending-prison-camps-and-called-special-criminals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नियम को तोड़ना इस देश में पड़ेगा महंगा, डिटेंशन कैंप में डालकर किया जा रहा प्रताड़ित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कोरोना के नियम को तोड़ना इस देश में पड़ेगा महंगा, डिटेंशन कैंप में डालकर किया जा रहा प्रताड़ित
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तानाशाह किम जोंग के देश उत्तर कोरिया में कोरोना को लेकर बनाए गए गाइडलाइन्स को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों को स्पेशल क्रिमिनल कहा जाएगा और इनके लिए डिटेंशन कैंप यानी बंदी शिविर भी खोल दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सुप्रीमो किम जोंग उन ने ही इन हाई सिक्योरिटी कैंप्स को खोलने की इजाजत दी है। बता दें कि डिटेंशन कैंप के खुलने के बाद से ही यहां काफी लोगों को लाया जा रहा है और इन लोगों के साथ गलत बर्ताव भी किया जा रहा है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नॉर्थ कोरिया वर्कर्स पार्टी ने एक नई पॉलिसी का निर्माण किया है, जिनमें क्वारनटीन के नियमों को तोड़ने वालों को खास तरह का अपराधी कहा जाएगा। साथ ही इन्हें पॉलिटिकल क्राइम का दोषी भी माना जाएगा। ह्वाचोन में इन 'स्पेशल क्रिमिनल्स' के लिए एक पॉलिटिकल कैंप बनाया गया है। हालांकि, नॉर्थ कोरिया लगातार दावा करता रहा है कि देश में कोरोना मामले नहीं हैं।
उत्तर कोरिया की मिनिस्ट्री ऑफ सोशल सिक्योरिटी ने इस कैंप को बनवाया है, जिसे कैंप 17 कहा जा रहा है। सन न्यूज के मुताबिक, इस कैंप की लोकेशन कोयले की खदान के पास स्थित है। बता दें कि इससे पहले ऐसे ही एक पॉलिटिकल डिटेंशन कैंप के लिए वर्क साइट हुआ करती थी। इसके अलावा भी कुछ और कैंप बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कैंप में लोगों को कड़ी यातनाएं दी जा रही हैं और उन्हें काफी टॉर्चर किया जा रहा है। अगर कोई शख्स रनिंग करते हुए बेहोश हो जाता है, तो जितना समय ग्राउंड पर बेहोश होने में बिताया है उसका दस गुनाअधिक दौड़ना पड़ता है। दिसंबर में एक ही दिन 53 लोगों को इस कैंप में लाया गया था, जिसमें से 6 लोगों की मौत अगले दिन ही हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तर कोरिया
- फोटो : Pixabay
गौरतलब है कि इससे पहले खबर ये भी आई थी कि कोरोना वायरस से घबराए किम जोंग ने कोरोना के नियमों को तोड़ने वाले एक आदमी को पब्लिक के सामने ही गोली से मरवा दिया था, ताकि लोगों में नॉर्थ कोरिया के सख्त कोरोना नियमों को लेकर खौफ पैदा हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।