फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी लाखों दिलों पर राज करते थे ये खिलाड़ी, 2020 में छोड़ गए दुनिया

Sat, 02 Jan 2021 10:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
In the last one or two years due to heart attack these players pass away
2020 में छोड़ गए दुनिया - फोटो : social media

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण साल 2020 काफी निराशाजनक रहा। इस महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाकर रख दिया। लाखों लोगों की जान गई तो करोड़ों लोगों को इसने अपनी चपेट में लिया। उधर, खेलों के लिहाज से भी गुज़िश्ता साल बेहतर नहीं रहा, क्योंकि लाखों दिलों पर राज करने वाले खेल जगत के ये खिलाड़ी दुनिया को छोड़ गए। 

In the last one or two years due to heart attack these players pass away
चेतन चौहान - फोटो : पीटीआई

चेतन चौहान
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का 16 अगस्त 2020 को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। चेतन चौहान अपने जमाने के प्रतिष्ठित बल्लेबाजों में शामिल रहे। भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए और उनका सार्वाधिक स्कोर 97 रहा। इसके अलावा उन्होंने सात वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे। करियर में बिना शतक लगाए दो हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर थे।
 

In the last one or two years due to heart attack these players pass away
डिएगो माराडोना - फोटो : social media

डिएगो माराडोना
दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार और 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का 25 नवंबर 2020 को निधन हो गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुाबिक, उनकी मौत हार्ट-अटैक से हुई थी। पेले के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना 60 वर्ष के थे। पिछले लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। मृत्यु से कुछ दिन पहले ही उनके ब्रेन की सर्जरी हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
In the last one or two years due to heart attack these players pass away
डीन जोन्स

डीन जोन्स
24 सितंबर 2020 को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर बल्लेबाज डीन जोंस की असामयिक मौत हो गई। आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे जोंस को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका। 1980 और 90 के दशक में उन्हें दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाए। उन्होंने 164 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6,068 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
In the last one or two years due to heart attack these players pass away
चुन्नी गोस्वामी - फोटो : social media

चुन्नी गोस्वामी
30 अप्रैल 2020 को महान फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का दिल का दौरा पड़ने के कारण कोलकाता में निधन हो गया। 82 वर्ष की उम्र में चुन्नी दा दुनिया को छोड़ गए। चुन्नी गोस्वामी के पास वह सब कुछ था जो एक खिलाड़ी अपने पास होने का सपना देखता है लेकिन कुछ ही लोगों के पास ऐसी नैसर्गिक ऑलराउंड प्रतिभा होती है जो उन्हें भारत के सबसे महान खिलाड़ियों की सूची में जगह दिलाती है। ऐसे ही थे चुन्नी गोस्वामी। छह फीट लंबे सुबीमल गोस्वामी या 'चुन्नी दा' आखिरी भारतीय कप्तान थे जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुआई की। वह ओलंपियन के अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed