सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम से एक बड़ी चूक गई। नए साल के मौके पर यानी एक जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे। प्रोटोकॉल के मुाबिक, खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आउटडोर रेस्तरां में खाने की अनुमति है। अब ये पांचों खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे।
रेस्त्रां में बनाया था भारतीय खिलाड़ियों का VIDEO, अब माफी मांगकर कहा- बहुत दुखी हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच मेलबर्न के रेस्तरां में भारतीय खिलाड़ियों का वीडियो बनाने वाले फैन नवलदीप सिंह ने कहा है कि, उन्हें खूब गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मुझे गालियां दे रहे हैं ...देखो गालियों का फर्क नहीं पड़ता मुझे, हम पंजाबी हैं, दोस्तों के साथ बैठते हैं तो 400-500 गालियां आपस में दे देते हैं। लेकिन मैं इसलिए दुखी हूं क्योंकि मुझे अपने ही देश के खिलाफ बताया जा रहा है। मैं सभी से माफी मांगता हूं और उम्मीद करता हूं कि सब ठीक हो जाए।'
Mujhe log galiya de rae h.. dekho gaaliyo ka farak nai padta mujhe hum punjabi h 400-500 gaaliyan dosto ke saath bethe to apas main de dete h.. but i am really sad that i am against my country people at the moment. I am really sorry people and i just hope ke sab thik ho jaaye 😭
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मेलबर्न के जिस रेस्त्रां में बैठकर भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे। उसी जगह नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन भी मौजूद थे। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने बैठा देख उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक के बाद नवलदीप ने लगातार कई ट्वीट्स किए, जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार्स का बिल चुकाने की बात भी कही। साथ ही साथ यह भी लिख दिया कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले से लगाया, जिसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ।
BCCI ने आरोपों को बताया गलत
वहीं, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आनन-फानन में पूरी खबर को ही बकवास बता दिया। रिपोर्ट्स को निराधार बताते हुए बोर्ड ने इसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक समूह का दुर्भावनापूर्ण प्रयास करार दिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि मेहमान टीम कोविड-19 नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘नहीं, जैविक रूप से सुरक्षित नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। टीम से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है।’