Nostradamus Predictions For 2026: जल्द ही नए साल यानी 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि वर्ष 2026 में आखिर क्या होने वाला है। दुनिया में कुछ भविष्यवक्ता हैं, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। इनमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 (Nostradamus Predictions For 2026 ) के लिए कई भविष्यवाणी की थीं। नास्त्रेदमस की अभी तक की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।
Nostradamus: तीसरे विश्व युद्ध से लेकर आर्थिक संकट तक, नास्त्रेदमस की साल 2026 की 5 डरावनी भविष्यवाणियां
Nostradamus Predictions For 2026: नए साल 2026 के शुरू होने से पहले ही भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने लोगों को डरा दिया है। उन्होंने 2026 में तीसरे विश्व युद्ध से लेकर परमाणु हमले तक की भविष्यवाणी की थी।
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी ( Nostradamus Predictions For Third World War)
भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 के मध्य से तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है। यह युद्ध आगे जाकर बेहद खतरनाक साबित होगा। धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर लोग एक दूसरे की हत्या करेंगे। उन्होंने आगे अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि समुद्री युद्ध एक बड़ी नौसेना या समुद्री घटना साल 2026 में दुनिया को हिलाकर रख सकती है। कोई बहुत बड़ा जहाज डूब सकता है या समुद्री युद्ध शुरू हो सकता है।
उनका दावा था कि हो सकता है किसी देश की गलत हरकत से समुद्री तनाव अचानक बढ़ जाए और बड़े राष्ट्र आमने-सामने आ जाएं। नॉस्त्रेदमस के मुताबिक, जिस दिन जहाज समुद्र में गिरेगा, उस दिन महासागर की शक्ति से दुनिया की राजनीति में बदलाव हो जाएगा।
दुनिया में आर्थिक संकट
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2026 में विश्व के बड़े देशों जैसे अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से समाज में अशांति फैल सकती है। लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है। इस बड़े संकट की वजह से दुनिया के कई बड़े नेताओं को पतन का सामना भी करना पड़ेगा।
Video: शादी में चल रहा था फोटोशूट, तभी दूल्हे का हाथ चूमने लगी एक्स गर्लफ्रेंड, दुल्हन ने बाल खींचकर पटक दिया
नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2026 में भीषण गर्मी से कई इलाकों में सूखा पड़ेगा। फिर अचानक इतनी भयंकर बारिश होगी कि जगह-जगह बाढ़ आ जाएगी। साल 2026 को तबाही का साल भी माना जा रहा है। इसमें अधिक बारिश, जल स्तर में वृद्धि और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है। इससे पर्यावरण और लोगों को भारी नुकसान होगा।
Medieval Weapons: झील से मिली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, ये राजा करता था इस्तेमाल
परमाणु हमले की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने साल 2026 में परमाणु हमला, मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों के पतन की ओर इशारा किया है। कहा जा रहा है कि मंगल पर अंधेरा छा जाएगा, कोई बड़ा देश भी परमाणु हमले की तैयारी कर सकता है। एक भविष्यवाणी में उन्होंने कहा था कि गेंहू समेत दूसरों अनाज के दाम काफी बढ़ जाएंगे।