सब्सक्राइब करें

Nostradamus: युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां, आखिर 2026 में क्या होने वाला है

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 12:41 PM IST
सार

Nostradamus Predictions 2026: साल 2026 को लेकर की गईं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां शुरुआत में ही सच साबित होती दिख रही हैं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ( Nostradamus Predictions 2026 ) ने 2026 में युद्ध को लेकर चार भविष्यवाणियां की हैं, जिन्होंने लोगों का डरा दिया है। कहा जा रहा है कि इसमें अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले की भविष्यवाणी का भी जिक्र है। 
 

विज्ञापन
Nostradamus Predictions 2026 Nostradamus Predictions war in 2026 nostradamus ki bhavishyavani in Hindi
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Adobe Stock

 

Nostradamus Predictions 2026: दुनिया में कई देशों के बीच तनाव चल रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इस बीच नए साल 2026 की शुरुआत में ही अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ा सैन्य हमला किया। इसके साथ ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी सेना ने तीन जनवरी की आधी रात को वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कई हवाई हमले किए। इस घटनाक्रम को साल 2026 के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। 

फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी नए साल के शुरू होने से पहले ही वायरल हो रही थीं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। इसमें युद्ध को लेकर चार बड़ी भविष्यवाणियां की गई थीं। वेनजुएला पर अमेरिका हमले के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को फिर चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कि नास्त्रेदमस ने 2026 में युद्ध को लेकर कौन सी चार भविष्यवाणियां हैं। 
 

Trending Videos
Nostradamus Predictions 2026 Nostradamus Predictions war in 2026 nostradamus ki bhavishyavani in Hindi
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

रात के अंधेरे में रहस्यमयी हमला

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि रात के अंधेरे में एक रहस्यमयी हमला होगा। इसमें उन्होंने मधुमक्खियों के झुंड शब्द का इस्तेमाल किया है। इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर मुधुमक्खियों का अर्थ सच की मधुमक्खियों से नहीं है, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे में हमला करने से है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर बिल्कुल इसी अंदाज में सैन्य कार्रवाई की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus Predictions 2026 Nostradamus Predictions war in 2026 nostradamus ki bhavishyavani in Hindi
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

दुनिया में छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, वर्ष 2026 में दुनिया में ऐसे हालात बनेंगे जिससे तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर हर तरफ हिंसा होगी। इंसान ही इंसान की जान का दुश्मन बन जाएगा। इस युद्ध से मानव सभ्यता विनाश की तरफ जा सकती है। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध में भी यही देखने को मिला है। 

Predictions: सच हो रही है नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से डरी दुनिया

Nostradamus Predictions 2026 Nostradamus Predictions war in 2026 nostradamus ki bhavishyavani in Hindi
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

7 महीने तक चलेगा महायुद्ध 

नास्त्रेदमस ने सात महीने तक चलने वाले बड़े युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, इस युद्ध में बड़े स्तर पर जान-माल का नुकसान होगा। इस दौरान दो बड़े वैश्विक नेताओं के बीच टकराव हो सकता है और यह दोनों अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इनमें से कोई भी पीछे हटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। 

Weird News: दुनिया का ऐसा रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटने पर निकलता है खून, जानिए आखिर क्या है वजह

विज्ञापन
Nostradamus Predictions 2026 Nostradamus Predictions war in 2026 nostradamus ki bhavishyavani in Hindi
2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

समुद्र में टकराव की आशंका 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, समुद्र में एक विशाल जहाज के डूबने और विनाशकारी युद्ध की बात कही गई है। समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर तनाव की वजह से अनाज की कमी होगी और महंगाई आसमान पर पहुंच जाएगी। इस आर्थिक दबाव में किसी राजनीतिक पार्टी या बड़े नेता का पतन हो सकता है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed