Nuclear Powered Sky Hotel: दुनियाभर में आपको कई आलीशान और लग्जरी होटल मिलेंगे, जहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद होती हैं। कई होटल अपने अनोखेपन के लिए भी जाने जाते हैं, चाहे स्विट्जरलैंड के खूबसूरत पहाड़ों की गोद में बने ‘एश्चर क्लिफ' की बात करें या मालदीव के रंगाली आइलैंड पर स्थित ‘कोनराड होटल’ की, इन होटलों में एक अलग ही रोमांच महसूस होता है। इसके अलावा बर्फबारी का आनंद दिलाने वाला फ्रांस का ‘एट्रप रीव्स’ भी बेहद मशहूर है। वहीं इटली का ‘ग्रोटा होटल’ एक गुफा के अंदर होने की वजह से जाना जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे अनोखे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने अब तक ख्वाबों में ही सोचा होगा, लेकिन अब वह हकीकत में बदलने जा रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं आसमान में मौजूद एक होटल (Sky Cruise) की, जिसमें जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक सारी आलिशान सुविधाएं मौजूद होंगी।
{"_id":"6571a47eebd5f41207002eba","slug":"nuclear-powered-sky-hotel-a-luxurious-flying-hotel-to-remain-in-the-air-forever-2023-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Hotel: इस लग्जरी होटल में मिलेगा बादलों के बीच रात गुजारने का मौका, मौजूद होंगी सभी शाही सुविधाएं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Sky Hotel: इस लग्जरी होटल में मिलेगा बादलों के बीच रात गुजारने का मौका, मौजूद होंगी सभी शाही सुविधाएं
Thu, 07 Dec 2023 04:47 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 07 Dec 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Sky Hotel
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sky Hotel
- फोटो : social media
सुनने में ये भले ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। आज हम आपको एक स्काई क्रूज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बादलों के बीच रात गुजारने का मौका देगा। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर इस स्काई होटल का वीडियो देखने को मिला है।
Sky Hotel
- फोटो : istock
यमन के इंजीनियर हाशेम अल-घैली ने इस स्काई क्रूज के बारे में विस्तार से बताया, कि ये एक विशाल न्यूक्लियर-पॉवर्ड ‘फ्लाइंग होटल’ (Flying Hotel) है, जो हमेशा आकाश में उड़ता रहेगा। इसमें 5 हजार यात्रियों को एक साथ रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Hotel
- फोटो : istock
हवा में बादलों के बीच रहना किसे पसंद नहीं होता है। इस क्रूज में जिम से लेकर स्विमिंग पूल जैसी कई रोमांचक गतिविधियों को करने का मौका मिलेगा। हालांकि ये अंदर से किसी 5 स्टार होटल जैसा नजर आता है।
विज्ञापन
Sky Hotel
- फोटो : istock
इतना ही नहीं इसमें शॉपिंग मॉल, बार, रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल के सहित बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड भी मौजूद है। इसके अंदर एक विशाल कांफ्रेंस सेंटर भी है, जहां कोई भी आयोजन किया जा सकता है। सबसे खास बात ये है कि ये स्काई क्रूज पूरी तरह परमाणु एनर्जी से संचालित होगा।