फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है, क्या है वजह

Sun, 04 May 2025 07:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 04 May 2025 07:09 PM IST
सार

Zara Hatke: प्याज एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर खानों में किया जाता है। प्याज के बिना खाना अधूरा लगता है। लेकिन भारत में एक शहर में प्याज पूरी तरह से बैन है। यहां पर न तो प्याज की खेती होती है और न ही बेची जाती है।

विज्ञापन
only place in india where onion is banned is shahar me ban hai pyaz
भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: प्याज एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर खानों में किया जाता है। प्याज के बिना खाना अधूरा लगता है। लेकिन भारत के एक शहर में प्याज पूरी तरह से बैन है। यहां पर न तो प्याज की खेती होती है और न ही बेची जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि होटल और रेस्टोरेंट में भी प्याज से बनी कोई डिश नहीं बेची जाती है। देश के इस अनोखे शहर का नाम कटरा है, जो जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है।

यहां से ही माता वैष्णो देवी की यात्रा की शुरुआत होती है। लाखों श्रद्धालुओं के लिए कटरा एक धार्मिक केंद्र है। यहां की पवित्रता और धार्मिक वातावरण को बनाए रखने के लिए सरकार ने यहां पर प्याज और लहसुन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। 
 
only place in india where onion is banned is shahar me ban hai pyaz
भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है - फोटो : Adobe Stock

हिंदू धर्म में प्याज और लहसुन को तामसिक भोजन माना जाता है। इस भोजन से शरीर में आलस्य, क्रोध और अन्य विकार बढ़ते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पूजा-पाठ और व्रत के दौरान तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। कटरा माता वैष्णो देवी के मंदिर के मुख्य रास्ते पर स्थित है, जिसकी वजह से यह पूरी तरह सात्विक और शुद्ध वातावरण वाला स्थान माना जाता है। 
 
only place in india where onion is banned is shahar me ban hai pyaz
भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है - फोटो : Adobe Stock

कटरा में प्याज से जुड़ी कोई दुकान नहीं है। यहां पर दुकानों पर प्याज की बिक्री भी नहीं होती है और न ही सब्जी मंडियों में यहां लाई जाती है। होटल और ढाबों में भी खानों में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता है। स्थानीय लोगों और सरकार दोनों का इस परंपरा को जारी रखने में बड़ा योगदान है। प्रशासन प्याज की बिक्री या खपत न हो इसको सुनिश्चित किया है। 

Indian Army: इस भारतीय सैनिक पर पाकिस्तान ने रखा था 50 हजार का इनाम, जानिए ब्रिगेडियर उस्मान की वीरता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
only place in india where onion is banned is shahar me ban hai pyaz
भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है - फोटो : Adobe Stock

स्थानीय निवासी भी इस नियम का पालन करते हैं। कोई प्याज की मांग करता है, तो दुकानदार विनम्रता से मना कर देते हैं और सात्विक विकल्प सुझाते हैं। भारत में कटरा एकलौता शहर है, जहां प्याज पर प्रतिबंध है। 

Video: लड़कियों के साथ दादा जी ने हाथ में कट्टा लेकर किया गजब डांस, बुढ़ापे में दिखाया ऐसा जोश, वीडियो वायरल

विज्ञापन
only place in india where onion is banned is shahar me ban hai pyaz
भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है - फोटो : Adobe Stock

कटरा माता वैष्णो देवी का प्रवेश द्वार है। इसके साथ ही यहां एक ऐसी मिसाल भी है, जहां आस्था और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed