Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Oumuamua real image Mysterious Asteroid That Passed Near Earth Sparked Alien Ship Theories Bizarre news
{"_id":"68c27f40e5e5f110140af9e0","slug":"oumuamua-real-image-mysterious-asteroid-that-passed-near-earth-sparked-alien-ship-theories-bizarre-news-2025-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oumuamua: क्या साल 2017 में सचमुच हमारे सौर मंडल में एलियंस आए थे? जानिए क्या है इस एस्टेरॉयड का रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Oumuamua: क्या साल 2017 में सचमुच हमारे सौर मंडल में एलियंस आए थे? जानिए क्या है इस एस्टेरॉयड का रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:31 PM IST
सार
एलियंस की जब बात आती है तो एक खास तरह के एस्टेरॉयड Oumuamua को कौन भूल सकता है। साल 2017 में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा था।
विज्ञापन
1 of 5
Oumuamua
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारा यह ब्रह्मांड करोड़ों आकाशगंगाओं से मिलकर बना है। आसमान में अनगिनत तारों को देखते हुए कई बार हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? या हमारे अलावा भी कहीं किसी सुदूर ग्रह पर कोई एलियन जीवन मौजद होगा। नासा ने अब तक कई तरह के एक्सोप्लेनेट्स को ढूंढ निकाला है, जिनमें से कई ग्रह तो पृथ्वी जैसे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन एक्सोप्लेनेट्स में कहीं कोई विकसित जीवन फलफूल रहा है?
इंसान लंबे समय से आकाश में टकटकी लगाए इन सब सवालों के जवाब ढूंढता रहा है। गीजा के पिरामिड हों या माया सभ्यता की रहस्यमयी लिखावट हर जगह कई ऐसे संकेत मिलते हैं, जो परग्रही जीवन को लेकर हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं आज के इस आधुनिक युग में विज्ञान टेलीस्कोप और अंतरिक्ष यान की मदद से इन सवालों के जवाब ढूंढ रहा है।
2 of 5
Oumuamua
- फोटो : Freepik
एलियंस की जब बात आती है तो एक खास तरह के एस्टेरॉयड Oumuamua को कौन भूल सकता है। साल 2017 में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा था। इस एस्टेरॉयड का आकार और संरचना देखने के बाद कई लोगों का मानना था कि यह कोई एस्टेरॉयड नहीं बल्कि एक एलियन शिप है।
इस दौरान ओमुआमुआ के विचित्र गुणों को देखने के बाद कई वैज्ञानिक काफी परेशान हो गए थे। यह एस्टेरॉयड 400 मीटर लंबा और 10 गुना पतला था। इसकी रफ्तार करीब 87.3 किलोमीटर प्रति सेकेंड थी। हालांकि, इसके पास धूल और गैस से बनी पूछ नहीं थी।
उस समय इस एस्टेरॉयड की रफ्तार में भी बदलाव देखने को मिला था। इस कारण ओमुआमुआ का संबंध एलियन से जोड़ा जाने लगा। हालांकि, कुछ स्टडी के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि ओमुआमुआ का संबंध एलियन से नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
Oumuamua
- फोटो : Freepik
ये हमारे सोलर सिस्टम के बाहर से आया था। इस पर किए गए शोध में पता चला कि इस एस्टेरॉयड की चट्टान से हाइड्रोजन गैस निकल रही थी, जिसकी वजह से इसकी स्पीड बढ़ रही थी। जर्नल नेचर की शोध के मुताबिक इस एस्टेरॉयड की सतह की बर्फ में हाइड्रोजन के अणु फंसे हुए थे। सूर्य की गर्मी की वजह से इसकी बर्फ पिघली होगी, जिसके चलते हाइड्रोजन मुक्त हो गया। इस कारण इसकी स्पीड बढ़ी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।