फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कैंची नहीं हथौड़े-चाकू से यहां काटे जाते हैं बाल, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 19 Mar 2021 08:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 19 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
pakistani barber uses butchers knife hammer fire for hair cutting video goes viral
हथौड़े-चाकू से बालों की कटाई - फोटो : Facebook/ARY News

पाकिस्तानी लड़की की पॉवरी हो रही है (Pawri ho rahi hai) मीम के धमाल मचाने के बाद अब एक नाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लाहौर शहर का एक नाई हथौड़े, धारदार चाकू और आग से बालों को इतनी खूबसूरती से कतरता है कि देखने वाले हैरत में पड़ जाते हैं। सबसे खास बात, तो ये है कि इस तरह बाल काटने से लोगों को चोट क्या एक खरोंच तक नहीं आती है।

pakistani barber uses butchers knife hammer fire for hair cutting video goes viral
अली अब्बास - फोटो : Facebook/ARY News

वायरल हो रहे इस वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं। अनोखे तरीके से बाल काटने वाले इस नाई का नाम अली अब्बास है। पाकिस्तान की ARY News से बात करते हुए अली अब्बास ने कहा कि वह हर दिन बाल काटने के लिए नए तरीके अजमाते हैं। अली अब्बास नए तरीकों की पूरी ट्रेनिंग भी लेते हैं, ताकि किसी ग्राहक को चोट न पहुंचे।

pakistani barber uses butchers knife hammer fire for hair cutting video goes viral
हथौड़े-चाकू से बालों की कटाई - फोटो : Facebook/ARY News

अली अब्बास ने कसाईयों वाले चाकू और हथौड़ा का उपयोग कर बाल काटने का नया प्रयोग किया। इस तरीके से बाल काटते देख एक ग्राहक ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। बड़ी कम समय में ही इस वीडियो के कारण अली अब्बास पूरे लाहौर में मशहूर हो गए। उनकी दुकान पर इन दिनों इस तरीके से बाल कटवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani barber uses butchers knife hammer fire for hair cutting video goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सामान्य तौर पर बालों की लेयरिंग करने के लिए नाई कैंची का उपयोग करते हैं, लेकिन अली अब्बास ने कांच के टुकड़ों का उपयोग करके बालों को लेयर देने का एक अनूठा तरीका अपनाया है। अली अब्बास ने कहा कि वह अपने काम को दिल से करते हैं और उसकी सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन
pakistani barber uses butchers knife hammer fire for hair cutting video goes viral
हथौड़े-चाकू से बालों की कटाई - फोटो : Facebook/ARY News

बता दें कि अली अब्बास के ग्राहक केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी हैं। एक महिला कस्टमर ने बताया कि शुरूआत में वह इस तरीके से बाल कटवाने की वजह से काफी घबरा गई थी, लेकिन समय के साथ अब सबकुछ सामान्य लगने लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed