{"_id":"613867b51a061108a60d6830","slug":"paranormal-facts-why-do-all-ghost-appears-at-night-know-the-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं? ये है इसके पीछे का रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं? ये है इसके पीछे का रहस्य
भूत प्रेत से जुड़े कई किस्सों और कहानियों को हम लोगों ने सुना है। हालांकि भूत प्रेत और आत्माओं के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं देश दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने भूतों को देखा है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स के मुताबिक मरे हुए इंसान की आत्मा उसके शरीर के खत्म होने के बाद भी जिंदा रहती है। यही आत्मा अपने अस्तित्व को अजीबोगरीब ढंग से व्यक्त करने की कोशिश करती है। इसे ही भूत प्रेत कहा जाता है।
हम में से कई लोग जब रात के समय अंधेरे में होते हैं, तो ये महसूस होता है कि कोई हमको ऑब्जर्व कर रहा है। वहीं जिन लोगों ने भूतों को देखने का दावा किया है, उनमें से ज्यादातर लोगों ने उन्हें रात के समय में ही देखा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं? दिन के समय में वे क्यों नहीं दिखते? आज हम इसी रहस्य के बारे में जानेंगे।
2 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं
- फोटो : Istock
भूत प्रेत को लेकर विभिन्न मान्यताएं और दृष्टिकोण हैं। भूतों पर यकीन करने वाले लोगों की मानें तो जिन लोगों की कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी नहीं हो पाती या उनकी असमय मृत्यु होती है। वही लोग भूत बनकर भटकते हैं।
3 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं
- फोटो : Istock
लंबे समय से कई पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर रहस्यमय स्थानों पर जाकर भूत प्रेतों की तफ्तीश करते आ रहे हैं। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि जितने भी पैरानॉर्मल एक्सपर्ट होते हैं। वे रात के समय ही प्रेत आत्माओं की तलाश में क्यों निकलते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं
- फोटो : Pixabay
गौरतलब बात है कि अब तक जितने भी लोगों ने भूत प्रेत देखने का दावा किया है। उन्होंंने उन्हें रात के समय में ही देखा है। दिन के समय उनका प्रभाव क्यों कम हो जाता है? इसके पीछे की वजह को लेकर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने एक थ्योरी दी है। उनके मुताबिक भूत प्रेत रात के समय इसलिए दिखते हैं क्योंकि उस दौरान काफी शांति होती है।
विज्ञापन
5 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं
- फोटो : Pixabay
रात के वक्त इलेक्ट्रॉनिक डिस्टरबेंस भी काफी कम होता है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि दिन के समय अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक डिस्टरबेंस भूतों की ऊर्जा को डिस्टर्ब कर देती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते भूत प्रेत रात के समय सक्रिय होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।