Alien Mummies: पेरू के नाज्का रेगिस्तान में साल 2017 में अजीबोगरीब ममीज की खोज हुई थी। इन ममीज की तीन उंगुलियां और लंबी खोपड़ी थी। वैज्ञानिकों ने उस समय इन्हें एलियन (परग्रही) की ममीज बताया था। इसके बाद से इन ममी को लेकर अलग-अलग दावे किए जाने लगे। अब जांच के बाद हैरान करने वाला दावा किया गया है। बताया गया है कि यह 100 फीसदी असली ममियां हैं। यह प्राणी कभी जीवित रहे होंगे और इनकी हत्या की गई थी।
Alien: एलियन की बेरहमी से की गई थी हत्या, वैज्ञानिकों ने लंबी खोपड़ी वाली ममी को लेकर किए ये बड़े खुलासे
Alien Mummies: पेरू के नाज्का रेगिस्तान में साल 2017 में अजीबोगरीब ममीज की खोज हुई थी। इन ममीज की तीन उंगुलियां और लंबी खोपड़ी थी। वैज्ञानिकों ने उस समय इन्हे एलियन (परग्रही) की ममीज बताया था। इसके बाद से इन ममी को अलग-अलग दावे किए जाने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1200 साल पहले की गई थी हत्या
वैज्ञानिकों ने कहा कि उनकी चोटों से पता चलता है कि उनकी निर्मम हत्या की गई थी। पेरू के नाज्का रेगिस्तान में 2017 में इन ममियों को खोजा गया था। मैक्सिको में दो साल पहले दुनिया के सामने पेश किया गया था, क्योंकि यह संभवतः उन बाह्यग्रहीय प्राणियों के जीवाश्म अवशेष हैं, जो पृथ्वी की विकासवादी श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे।
पहले किया गया था ऐसा दावा
प्रारंभिक डीएनए विश्लेषण से खुलासा हुआ है कि आंशिक तौर पर मानव और आंशिक रूप से अज्ञात प्रजातियां थीं। इसकी वजह से यूएफओ पर मेक्सिको की कांग्रेस में पहली सुनवाई हुई। बीते साल फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा था कि यह कागज, गोंद, धातु और असली जानवरों की हड्डियों से बनाई गई नकली गुड़िया हो सकती हैं। अब वैज्ञानिकों की जांच में पता चला है कि वे 100 प्रतिशत असली हैं और कम से कम 1200 साल पहले हत्या की गई थी।
Mahabharat: हरियाणा के इस गांव में बीता था रावण का बचपन! जानिए क्या है महाभारत से इसका संबंध
वैज्ञानिक अभी भी यह नहीं पता कर पाए हैं कि वे कहां से आए थे। हालांकि, जिन तीन ममियों का विस्तार से अध्ययन हुआ है, मारिया और मोंटसेराट नामक दो मादा ममी तथा एंटोनियो नामक एक नर ममी हैं जिनकी संभवतः हत्या की गई होगी। मैक्सिकन नौसेना चिकित्सा विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. जोस जाल्से इस जांच के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि 21 शवों का विश्लेषण किया है, जिसमें उंगलियों के निशान, हड्डियों में घिसाव, दांतों की संरचना, मांसपेशियों की शारीरिक रचना और आंतरिक अंगों के बारे में जानकारी हासिल की गई है।
Lost Civilization: हिंद महासागर के नीचे मिली हड़प्पा से भी पुरानी सभ्यता! कैसे 9500 साल पहले डूब गया ये शहर
मादा एलियन ममी के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान
मारिया की लंबाई 5 फीट 6 इंच थी और उसकी मत्यु 35 से 45 वर्ष की आयु में हुई थी। उसके निचले भाग में गहरे घाव और काटने के निशान थे। साथ ही उसकी रीढ़ की हड्डी से लेकर कूल्हे तक कई छोटे-छोटे घाव थे। शरीर से स्कीन हटी थी और दो छोटी पूंछ की हड्डी टूट गई। उसके शरीर पर घाव भी था। इससे संकेत मिलता है कि वह किसी चट्टान पर गिरी होगी। 16 से 25 वर्ष की उम्र मे मोंटसेराट की मौत हुई थी। उसकी छाती में हुआ घाव था। उसके स्कैपुला और पसलियों पर कई फ्रैक्चर थे। वह मृत्यु के समय सीधी खड़ी थी और उसकी पीठ किसी कठोर सतह पर दबी थी।