{"_id":"617fe0a24f89a05c7d75b699","slug":"portugal-is-world-s-unique-country-know-the-interesting-facts-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: ये है दुनिया का अनोखा देश, इससे जुड़ी रोचक बातें जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: ये है दुनिया का अनोखा देश, इससे जुड़ी रोचक बातें जानकर नहीं होगा यकीन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:19 PM IST
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो बाकी देशों से बिल्कुल अलग हैं। इन देशों में पुर्तगाल का नाम भी शामिल है। फुटबॉल खेलने वाली दुनिया की बेस्ट टीमों में पुर्तगाल का भी नाम है। इस देश में कई ऐसी चीजें हैं जो दुनिया के दूसरे देशों से इसको अलग करती हैं। आईए बताते हैं इस देश से जुड़ी कुछ दिलचस्प और खास बातें जिनके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
पुर्तगाल की स्थापना 1128 ईस्वी में की गई थी। इस देश को आधिकारिक तौर पर पुर्तगाली गणराज्य कहते हैं। यह यूरोप के सबसे ज्यादा पुराने देशों में शामिल है। पुर्तगाल की 15 ऐसी जगहें हैं जो यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में शामिल हैं। अलकोबाका मठ, बटाला मठ और ऑल्टो डोरो वाइन यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल हैं। इसके साथ ही पुर्तगाल की कई और रोचक बाते हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे।
Trending Videos
2 of 5
दुनिया का अनोखा देश
- फोटो : Pixabay
पुर्तगाल के एक शेफ ने साल 2012 में कमाल कर दिया था। उसने दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाने का काम किया था। इस ऑमलेट का वजन 5443 किलो से भी ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया का अनोखा देश
- फोटो : Pixabay
पुर्तगाल का कोयंबरा विश्वविद्यालय काफी प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में शामिल है। इसकी लाइब्रेरी बेहद अनोखी है और इसमें रखी पुस्तकों को दीमक नुकसान ना पहुंचा पाएं इसके लिए एक खास उपाय किया गया है। यहां चमगादड़ पाले गए हैं ताकि वे दीमकों को खा जाएं।
4 of 5
दुनिया का अनोखा देश
- फोटो : Pixabay
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित एक पुल यूरोप का सबसे लंबा पुल है। 17 हजार मीटर से भी ज्यादा लंबे इस पुल का नाम वास्को डी गामा है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का अनोखा देश
- फोटो : Pixabay
पुर्तगाल में ही पानी के अंदर बना दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम पार्क है। इस पार्क को ओशियन रिवाइवल अंडरवॉटर पार्क' कहा जाता है। इसके अलावा पुर्तगाल में कई बेहद खूबसूरत स्थल हैं जहां हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। इन जगहों की खूबसूरती देखती ही बनती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।