Pterosaur Skeleton Found in Britain: वैज्ञानिकों ने उड़ने वाले सरीसृप के जीवाश्म को खोजा है। करोड़ों साल पहले उड़ने वाले विशालकाय सरीसृप का जीवाश्म स्काई द्वीप पर पाया गया है। इस खौफनाक जानवर के 8 फीट लंबे पंख थे और बेहद नुकीले दांत थे जो इसे बेहद खतरनाक बनाते थे। इसको अब तक का सबसे बड़ा जुरासिक टेरोसोर बताया जा रहा है। 17 करोड़ साल पहले उड़ने वाले जुरासिक टेरोसोर आसमान पर राज करते थे।
Pterosaur: सबसे बड़े टेरोसोर का मिला कंकाल, कभी आसमान पर करता था राज, जानिए इस खतरनाक शिकारी के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने टेरोसोर की इस नई प्रजाति को Dearc Sgiathanach यानी पंखों वाला सरीसृप नाम दिया है। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जियोसाइंस के प्रोफेसर स्टीव ब्रुसेट ने बताया है कि ये जीवाश्म बेहद प्राचीन और संरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि एक डरावनी फिल्म की तरह है इनके झुंड को देखना, क्योंकि कोई भी इन्हें देखकर डर सकता है। इनको शिकार करते देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।
बेहद खतरनाक होते हैं नुकीले दांत
प्रोफेसर स्टीव ब्रुसेट ने बताया है कि जबड़ा बंद होने पर इनके लंबे और नुकीले दांत पिजड़े की तरह नजर आते थे। मछलियों को पकड़ने के लिए बिल्कुल सही थे। उन्होंने कहा कि अगर यह खतरनाक जानकर समुद्र किनार होंगे, तो मैं वहां जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि अब तक जितने सबसे सुंदर, प्राचीन और बेहद संरक्षित टेरोसोर के कंकाल पाए गए हैं यह उनमें से एक है। उन्होंने इसको बिल्कुल नई प्रजाति बताया है। इससे पता चलता है कि जुरासिक काल के उड़ने वाले सरीसृप पहले लगाए अनुमानों की तुलना में बड़े होते थे।