सब्सक्राइब करें

सलाद बेचकर लाखों कमाती है ये महिला, महज 3 हजार रुपये में शुरू किया था काम

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 15 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
pune woman earns millions by selling salad started work in just 3 thousand rupees
मेघा बाफना - फोटो : सोशल मीडिया

होटल में खाना खाते समय अक्सर लोग ये बात सोचते हैं कि सलाद तो फ्री में मिल ही जाएगा। लेकिन इन दिनों सलाद की वैल्यू बढ़ती ही जा रही है। सेहत के लिए सलाद बहुत ही लाभदायक है। कई लोग अलग-अलग किस्म के सलाद को अपने डाइट में शामिल करते हैं। बता दें कि पुणे की रहने वाली एक महिला ने सलाद से ही एक बेहतरीन बिजनेस खड़ा कर लिया है। सलाद का स्वाद लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्होंने यह बता दिया कि सलाद के बिजनेस से कितना पैसा कमाया जा सकता है।

Trending Videos
pune woman earns millions by selling salad started work in just 3 thousand rupees
सलाद का बिजनेस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पुणे की रहने वाली मेघा बाफना ने साल 2017 में अपने इस बिजनेस की शुरूआत की। वो अपने घर पर ही सलाद बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरों के साथ शेयर कर देती। ऐसे में उन्हें धीरे-धीरे ऑर्डर मिलना शुरू हो गया। मेघा को पहले दिन ही उनके दोस्तों ने 5 ऑर्डर दिए। मेघा का बनाया हुआ सलाद को लोग काफी पसंद करने लगें। ऑर्डर के बढ़ने के साथ ही व्यापार भी लगातार बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
pune woman earns millions by selling salad started work in just 3 thousand rupees
सलाद का बिजनेस - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में मेघा एक बिजनेस वुमेन हैं। उन्होंने इस बिजनेस को महज 3,000 हजार रुपये में शुरू किया था। लेकिन आज के समय में वो करीब 22 लाख रुपये तक की कमाई कर चुकी हैं। मेघा रोजाना सुबह साढ़े चार बजे जगकर सलाद के पैकेट तैयार करने में जुट जाती। सब्जियां लेकर आती, मसाले तैयार करती। हरेक काम उन्होंने खुद ही किया। कई बार घाटा लगने के बाद भी उन्होंने इस काम को नहीं छोड़ा।

pune woman earns millions by selling salad started work in just 3 thousand rupees
सलाद का बिजनेस - फोटो : सोशल मीडिया

मेघा का बिजनेस अब पूरी तरह से व्यवस्थित है। लॉकडाउन के पहले तक उनके पास करीब 200 रेगुलर कस्टमर्स थे। उनकी महीने की बचत 75 हजार से 1 लाख रुपये तक है। बीते चार वर्षों में वो करीब 22 लाख रु कमा चुकी हैं।

विज्ञापन
pune woman earns millions by selling salad started work in just 3 thousand rupees
सलाद का बिजनेस - फोटो : सोशल मीडिया

सलाद से ही एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर चुकी मेघा इस बात की मिसाल हैं कि हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। बिजनेस में घाटा होने के बावजूद भी उन्होंने इस काम को नहीं छोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed