फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: पुनीत सुपरस्टार का आतंक, नाले में डुबो-डुबोकर खाया घेवर, देखने वालों को भी आई घिन, वीडियो वायरल

Mon, 06 Oct 2025 09:45 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Oct 2025 09:45 AM IST
सार

इस बार पुनीत सुपरस्टार का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जाता है कि वह अपनी कार से उतरते हैं। कार को वह एक नाले के किनारे रोकते हैं और हाथ में घेवर का पैकेट लेकर नीचे आते हैं।

विज्ञापन
Puneet Superstars terror he ate Ghevar by dipping it in the drain the video went viral see netizens reaction
नाले में डुबोकर खाया घेवर - फोटो : इंस्टाग्राम @puneetsuperr_star

सोशल मीडिया ऐसी जगह है, जहां हर दिन कुछ न कुछ अजीब, मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी किसी का डांस चर्चा में आ जाता है तो कभी कोई अनोखी हरकत लोगों का ध्यान खींच लेती है। लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जिनका नाम आते ही लोग समझ जाते हैं कि अब कुछ हटकर देखने को मिलेगा। उन्हीं में से एक हैं पुनीत सुपरस्टार। उनका नाम सुनते ही यूजर्स को हंसी-मजाक और अटपटा स्टाइल याद आ जाता है। यही वजह है कि उनके लगभग हर वीडियो पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस बार पुनीत सुपरस्टार का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जाता है कि वह अपनी कार से उतरते हैं। कार को वह एक नाले के किनारे रोकते हैं और हाथ में घेवर का पैकेट लेकर नीचे आते हैं। अब आमतौर पर लोग घेवर जैसी स्वादिष्ट मिठाई को बड़े शौक से प्लेट में रखते हैं और साफ-सुथरे तरीके से खाते हैं। लेकिन पुनीत का अंदाज हमेशा से ही अलग रहा है। उन्होंने भी वही किया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Prakash Kumar (@puneetsuperr_star)




नाले के पानी में डुबोकर खाया घेवर
पुनीत ने मिठाई के पैकेट से घेवर निकाला और बिना सोचे-समझे उसे सीधे नाले के पानी में डुबो दिया। यह देखकर लोग दंग रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई मिठाई को नाले के पानी में डुबोकर भी खा सकता है। लेकिन पुनीत सुपरस्टार तो पुनीत सुपरस्टार हैं। उन्होंने हंसते-मुस्कुराते हुए उसी भीगे हुए घेवर को खाना शुरू कर दिया। उनकी इस हरकत पर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए और हंसने लगे।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, वह तेजी से वायरल होने लगा। यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे मजेदार बताया तो किसी ने हैरान करने वाला। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “पुनीत सुपरस्टार को नया एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मिलना चाहिए।” वहीं दूसरे ने तंज कसा, “भाई, मिठाई खानी थी तो साफ पानी से धोकर खा लेते, नाले का सहारा क्यों लिया?” किसी और यूजर ने इसे मजाक बताते हुए लिखा, “ये है असली घेवर-नाला स्पेशल।” ऐसे ही हजारों कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिले। लोग हैरान थे लेकिन हंसी भी रोक नहीं पा रहे थे। यही पुनीत की खासियत भी है कि वह कुछ भी करके चर्चा में आ जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed