फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubman Gill: टेस्ट के बाद वनडे में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे शुभमन गिल, इस प्रारूप में दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

Sun, 05 Oct 2025 07:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 05 Oct 2025 07:46 PM IST
सार

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान होंगे। यहां हम युवा बल्लेबाज गिल के वनडे रिकॉर्ड्स पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Shubman Gill to lead Indian Team in Odi after Rohit Sharma know his records and stats news in hindi
शुभमन गिल - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट नए युग में प्रवेश के लिए तैयार है। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का एलान कर दिया। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान होंगे। 
Shubman Gill to lead Indian Team in Odi after Rohit Sharma know his records and stats news in hindi
शुभमन गिल - फोटो : ANI
रोहित का दौर समाप्त, गिल से वनडे विश्व कप की उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गिल को कप्तानी सौंपे जाने के फैसले से रोहित के प्रशंसक काफी हैरान हैं। हालांकि, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि गिल को किस कारण कप्तानी सौंपी गई। अगरकर से जब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गिल को कप्तानी सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए नहीं सौंपी गई है, बल्कि लंबी अवधि के लिए है। अगरकर के बयान से स्पष्ट है कि भारतीय टीम ने विश्व कप की रणनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है और टीम गिल की अगुआई में वैश्विक टूर्नामेंट में उतरेगी। अगरकर ने हालांकि, उन खबरों को खारिज किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह सीरीज रोहित और कोहली की आखिरी सीरीज हो सकती है।
Shubman Gill to lead Indian Team in Odi after Rohit Sharma know his records and stats news in hindi
रोहित शर्मा - फोटो : ANI/PTI
वनडे में बतौर कप्तान शानदार है रोहित का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने वनडे प्रारूप में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कुल 56 मुकाबले खेले जिनमें हिटमैन ने 42 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ। इस तरह रोहित शर्मा का वनडे कप्तान के रूप में जीत प्रतिशत 75 के करीब (74.54%) है, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सोच को दर्शाता है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने बड़े टूर्नामेंट्स और अहम सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार होते जा रहे हैं।

ये तो थे रोहित के रिकॉर्ड, अब नजर डाल लेते हैं वनडे में कमान संभालने को तैयार शुभमन गिल के कीर्तिमानों पर। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill to lead Indian Team in Odi after Rohit Sharma know his records and stats news in hindi
शुभमन गिल - फोटो : PTI
एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें
एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2023 में वनडे में 1584 रन बनाए और इस लिस्ट में जगह बनाई। इस दौरान उन्होंने 29 मैच खेले और उनका सर्वोच्च स्कोर 208 रन रहा। गिल ने इस साल पांच शतक और नौ अर्धशतक लगाए थे। 

शुभमन गिल का नाम उन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल है जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मैथ्यू हेडन और सईद अनवर जैसे महान बल्लेबाज शामिल हैं। 1998 में सचिन तेंदुलकर ने 1894 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जो अब तक शीर्ष पर हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन (वनडे)
बल्लेबाज साल मैच रन 100 50
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1998 34 1894 9 7
सौरव गांगुली (भारत) 1999 41 1767 4 10
राहुल द्रविड़ (भारत) 1999 43 1761 6 8
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1996 32 1611 6 9
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 2007 32 1601 5 6
सईद अनवर (पाकिस्तान) 1996 36 1595 3 10
शुभमन गिल (भारत) 2023 29 1584 5 9
विज्ञापन
Shubman Gill to lead Indian Team in Odi after Rohit Sharma know his records and stats news in hindi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे शुभमन गिल के नाम शानदार उपलब्धि दर्ज है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। गिल ने यह मील का पत्थर न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मैच के दौरान हासिल किया था। उन्होंने मात्र 38 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड हाशिम अमला (40 पारियां), जहीर अब्बास, केविन पीटरसन और बाबर आजम (45-45 पारियां) के नाम था। 

सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (वनडे)

बल्लेबाज समय मैच
शुभमन गिल (भारत) 4 साल 264 दिन 38
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) 2 साल 318 दिन 41
जहीर अब्बास (पाकिस्तान) 9 साल 32 दिन 45
केपी पीटरसन (इंग्लैंड/आईसीसी) 2 साल 144 दिन 51
बाबर आजम (पाकिस्तान) 3 साल 108 दिन 47
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed