कहते हैं 'अगर आप सपना देखने की चाहत रखते हैं, तो सपने बड़े होने चाहिए' क्योंकि आप यह नहीं जानते कि कब यही सपने हकीकत में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक 10 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बच्चे के साथ हुआ। 10 वर्षीय एलेक्स जैक्वॉट अपनी एयरलाइन शुरू करना चाहता है, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे की जाए।
10 साल के बच्चे ने खोली अपनी एयरलाइन कंपनी, 2026 से इस कंपनी के साथ मिलकर करेगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की सबसे पुरानी एयरलाइन क्वांटस (Qantas Airlines) के सीईओ एलन जॉयस को एलेक्स जैक्वॉट ने खत लिखा और अपनी एयरलाइन शुरू करने के विषय पर सवाल किया। जिस पर क्वांटस के सीईओ ने भी एलेक्स के खत का उत्तर देते हुए बताया कि वह कैसे अपनी खुद की एयरलाइन कंपनी खड़ी कर सकता है और इसे सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है।
बता दें Qantas Airlines ने ऐलेक्स जैक्वॉट और सीईओ ऐलन जॉयस की बात-चीत वाले इस खत को Qantas Airlines के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद से यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतनी बड़ी एयरलाइन कंपनी 10 साल के बच्चे के सवाल को गंभीरता से लेगी और उसके सवाल का जबाव देगी।
बच्चे के खत का उत्तर देते हुए Qantas Airlines के सीईओ ऐलन जॉयस ने लिखा है कि 'हमारे कॉम्पटीटर आम तौर पर हमसे सलाह नहीं मांगते, लेकिन जब किसी एयरलाइन का लीडर खुद हमसे सवाल करता है तो हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते। सामान्य तौर पर प्रतिक्रिया देने का एक ही तरीका है: CEO To CEO.'
Our competitors don't normally ask us for advice, but when an airline leader reached out, we couldn't ignore it.
Naturally, there was only one way to respond: CEO to CEO. pic.twitter.com/JTFpzn5a6Y
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे पुरानी एयरलाइन क्वांटस के ग्रुप सीईओ एलन जॉयस ने ओसेनिया एक्सप्रेस के 10 वर्षीय सीईओ एलेक्स जैक्कॉट से मुलाकात की। क्वांटस ने बताया कि दोनों एयरलाइंस के सीईओ की मीटिंग हो गई है। इस दौरान एयरक्राफ्ट, इन-फ्लाइट केटरिंग और लंबी दूरी की उड़ानों को लेकर चर्चा हुई। दोनों के बीच एक एमओयू भी हुआ है। इसके तहत क्वांटस एयरलाइन और ओसेनिया एक्सप्रेस 2026 से एक-दूसरे का सहयोग करेंगी, तब तक एलेक्स की हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी हो जाएगी।