फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका

Mon, 02 Jun 2025 07:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 07:58 PM IST
सार

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के 4000 किलोमीटर घुसकर पांच एयरबेस पर हमला किया है। इस हमले से रूस-यूक्रेन के बीच जंग तीन सालों के बाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War America is afraid of these weapons of Russia Russia nuclear weapons
यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका - फोटो : Adobe Stock

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के 4000 किलोमीटर घुसकर पांच एयरबेस पर हमला किया है। इस हमले से रूस-यूक्रेन के बीच जंग तीन सालों के बाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। यूक्रेन ने रूस के हवाई ठिकानों पर हमला किया, जिसमें जमीन पर मौजूद 41 रूसी बमवर्षक विमान तबाह हो गए। यूक्रेन ने रूस पर 2022 से अब तक का सबसे घातक हमला किया है। यूक्रेन के हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन आगबबूला हो गए हैं। 

कहा जा रहा है कि रूस अब यूक्रेन पर महाविनाशकारी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। रूस के पास कई घातक मिसाइलें और ऐसे हथियार हैं, जिनसे हमला करने पर पूरी दुनिया हिल सकती है। इनमें दुनिया की सबसे घातक मानी जाने वाली रूस की "RS-28 सरमत" और "शैतान-2"(सतान-2) मिसाइल का नाम शामिल है। आज हम आपको अपनी खबर में रूस के कुछ सबसे खतरनाक हथियार के बारे में बताएंगे, जो पूरी दुनिया में तबाही ला सकते हैं। 

Russia Ukraine War America is afraid of these weapons of Russia Russia nuclear weapons
यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका - फोटो : Adobe Stock

इस मिसाइल का नाम रखा शैतान

रूस की सतान-2 मिसाइल बेहद खतरनाक मानी जाती है। इसके कारण पश्चिमी देशों ने इसका नाम "शैतान-2" रख दिया। यह एक इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। यह न्यूक्लियर मिसाइल एक बार में 15 से 16 न्यूक्लियर वार हेड लेकर जा सकती है। रूस ने सतान-2 को हाल ही में अपग्रेड किया है। अब मारक क्षमता 13 हजार से 16 हजार किलोमीटर तक हो गई है। रूस ने इसका अपडेटेड नाम "आरएस-28 सरमत" रखा है। रूस की इस मिसाइल को दुनिया का विनाश कहा जाता है।
 
Russia Ukraine War America is afraid of these weapons of Russia Russia nuclear weapons
यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका - फोटो : Adobe Stock

कई शहरों को तबाह कर सकती है रूस की परमाणु मिसाइल

दुनिया में रूस की RS-28 सरमत और शैतान-2 मिसाइलों को सबसे खतरनाक माना जाता है। यह एक साथ कई शहरों का नामोनिशान मिटा सकती हैं। यूक्रेन द्वारा रूस के पांच बड़े एयरबेस पर ड्रोन हमले के बाद इस न्यूक्लियर मिसाइल के इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया है। अगर रूस ने यूक्रेन पर इस मिसाइल से पलटवार करता है, तो विनाश से कोई बचा नहीं सकता। यह मानव सभ्यताओं का वजूद तक मिटा सकती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War America is afraid of these weapons of Russia Russia nuclear weapons
यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका - फोटो : Adobe Stock

रूस की खतरनाक मिसाइलें

बैलिस्टिक मिसाइलें 

आरएस-28 सरमत रूस की अत्याधुनिक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे "सतान-2" भी कहा जाता है। इसमें परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता है। इस मिसाइल से रूस लगभग पूरी दुनिया में कहीं भी हमला कर सकता है। 

टोच्का-यू 

रूस की मध्यम दूरी की बेहद खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका इस्तेमाल दुश्मन के रणनीतिक ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है।

इस्कैंडर एम 

रूस की यह शॉर्ट-रेंज और सटीक हमले करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों और कमांड सेंटरों पर हमला करने के लिए किया जाता है। 

Top 5 Predictions for 2025: साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया
 
विज्ञापन
Russia Ukraine War America is afraid of these weapons of Russia Russia nuclear weapons
यूं ही नहीं है रूस मिलिट्री सुपरपावर, हथियारों के ऐसे जखीरे से आज भी डरता है अमेरिका - फोटो : Adobe Stock

क्रूज मिसाइलें 

कालिबर

यह समुद्र-आधारित क्रूज मिसाइल है, जिससे दुश्मन पर बहुत सटीक हमला किया जा सकता है। यूक्रेन के खिलाफ रूस ने सैन्य अभियानों में कालिबर मिसाइलों का व्यापक तौर इस्तेमाल किया है।  

ख-101

यह लंबी दूरी की एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। इसे रूसी विमानों से दागा जाता है।

Largest City of India: कौन सा है भारत का सबसे बड़ा शहर, नाम जानकार नहीं होगा यकीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed