फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: पुतिन पर सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! भविष्यवक्ता के इन दावों से हिली दुनिया

Wed, 30 Mar 2022 01:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War Know Baba Vanga Prediction On Putin
पुतिन पर सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! - फोटो : Pixabay/Instagram-aprimoramentohumano

Baba Vanga Prediction On Putin: रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। रूस की सेना यूक्रेन में लगातार हमले कर रही है। इस हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। इस युद्ध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दबंग नेता के तौर पर उभरे हैं। अब इस बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की पुतिन पर की गई भविष्यवाणी ने दुनिया को हैरत में डाल दिया है। 



बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा दुनिया की उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं जिन पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो सच साबित हुईं। बाबा वेंगा ने 23 साल पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की थीं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने पुतिन और रूस के बारे में ऐसी क्या भविष्यवाणियां की हैं जिससे दुनिया हिल गई है। 

दुनिया पर राज करेगा रूस

यूक्रेन पर हमले के बाद से सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अब दुनिया पर रूस की बादशाहत होगी? क्या अमेरिका को पीछे छोड़कर रूस दुनिया का शक्तिशाली देश बन जाएगा? इन सवालों के खड़ा होने के पीछे बाबा वेंगा की भविष्वाणी है। उन्होंने भविष्वाणी की थी कि एक दिन रूस दुनिया का स्वामी बनेगा। 

Russia Ukraine War Know Baba Vanga Prediction On Putin
पुतिन पर सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! - फोटो : Twitter @Ravalanath

बताया जाता है कि बाबा वेंगा की अब तक की गईं 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में यह भी दावा किया था कि साल 5079 में दुनिया समाप्त हो जाएगी।

Russia Ukraine War Know Baba Vanga Prediction On Putin
पुतिन पर सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! - फोटो : Pixabay

पुतिन पर की है ये बड़ी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने साल 1979 में भविष्यवाणी कर दी थी कि एक दिन रूस दुनिया पर राज करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दिन ''lord of the world'' होंगे यानी दुनिया पर उनकी बादशाहत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Know Baba Vanga Prediction On Putin
पुतिन पर सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano

बंजर जमीन बन जाएगा यूरोप

बाबा वेंगा ने डरावनी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यूरोप वेस्टलैंड(बंजर जमीन) बन जाएगा। उन्होंने कहा था कि बर्फ की तरह सबकुछ पिघल जाएगा। सिर्फ बचेगा व्लादिमीर पुतिन का गौरव और रूस को कोई छू भी नहीं पाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्यवक्ता ने अपनी मौत से पहले रूस के बारे में भविष्यवाणी की थी। उनके मुताबिक, दुनिया में सिर्फ रूस शक्तिशाली होगा। वह रास्ते से सबकुछ हटा देगा और उसे कोई भी नहीं रोक पाएगा।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Know Baba Vanga Prediction On Putin
पुतिन पर सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी! - फोटो : Pixabay


बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए भविष्यवाणियां

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए भी डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने बताया है कि साइबेरिया में बर्फ के अंदर एक खतरनाक वायरस की खोज होगी। जलवायु परिवर्तन की वजह से बर्फ पिघल जाएंगे जिसके बाद वायरस फैल जाएगा। भविष्यवाणी के मुताबिक, वायरस के फैलने के बाद दुनिया में हालात बेकाबू होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed