Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Russian scientists develop RAGE gene therapy to extend life to 150 years valdimir putin zara hatke
{"_id":"69ecae8e4a039828310b629c","slug":"russian-scientists-develop-rage-gene-therapy-to-extend-life-to-150-years-valdimir-putin-zara-hatke-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anti Aging Drug: क्या थम जाएगी इंसानों की उम्र? दवा बनाने के करीब रूसी वैज्ञानिक, पुतिन का ये सपना होगा सच","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Anti Aging Drug: क्या थम जाएगी इंसानों की उम्र? दवा बनाने के करीब रूसी वैज्ञानिक, पुतिन का ये सपना होगा सच
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:41 PM IST
सार
Anti Aging Drug: रूस के वैज्ञानिक एक ऐसी दवा बना रहे हैं, जो इंसानों उम्र को बढ़ने से रोक सकती है और इंसान 150 साल तक जीवित रह सकता है। रूस के वैज्ञानिक दुनिया की पहली जीन थेरेपी दवा बना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 2
क्या थम जाएगी इंसानों की उम्र? दवा बनाने के करीब रूसी वैज्ञानिक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Anti Aging Drug: दुनिया में हर किसी की चाहत होती है कि वह जल्दी बूढ़ा न हो और उसकी उम्र लंबी है। अब वैज्ञानिक जल्द ही इसकी दवा बना सकते हैं। रूस के वैज्ञानिक दुनिया की पहली जीन थेरेपी दवा विकसित कर रहे हैं, जो बूढ़ा होने की प्रक्रिया को रोक सकती है। रूस के विज्ञान और शिक्षा मंत्री डेनिस सेकिरिंस्की ने यह दावा किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उम्र बढ़ाने वाली नई दवा पर बहुत ध्यान है। उन्होंने बीते साल नवंबर में एक एआई समिट में कहा था कि इंसान 150 साल तक जी सकता है।
कैसे काम करेगी दवा?
रूस के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई जा रही दवा रिसेप्टर फॉर एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंडप्रोडक्ट्स (RAGE) नाम के जीन को ब्लॉक कर देगी। यही जीन कोशिकाओं को बूढ़ा बनाती है। डेनिस सेकिरिंस्की ने बताया कि यह जीन सक्रिया होता है, तो कोशिकाएं बूढ़ी हो जाती हैं। अगर इसे रोक दिया जाए, तो कोशिकाओं की जवानी लंबी हो सकती है।
रूस के वैज्ञानिकों का जीन थेरेपी से इस रिसेप्टर को ब्लॉक करने का लक्ष्य है। अगर रिसेप्टर को ब्लॉक कर दिया जाए, तो कोशिकाएं लंबे समय तक युवा रहेंगी। सेकिरिंस्की ने लॉन्गेविटी मेडिसिन फोरम में यह दावा किया है। बायोलॉजी ऑफ एजिंग एंड मेडिसिन इंस्टीट्यूट में इस दवा को बनाया जा रहा है। लेकिन अभी तक इंस्टीट्यूट की तरफ से दवा को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं दिया गया है।
क्या थम जाएगी इंसानों की उम्र? दवा बनाने के करीब रूसी वैज्ञानिक
- फोटो : ANI
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चाहत लंबे समय तक जीवित रहने की है। हाल ही में रूस के वैज्ञानिकों को उम्र बढ़ने से लड़ने वाली सभी रिसर्च तुरंत सरकार को सौंपने का आदेश दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुतिन ने टास्क को अधिकारी हर तरीके से लागू करने में लगे हैं।
वैज्ञानिकों से कहा गया है कि कोशिकाओं को खराब होने से रोकने वाली तकनीक, दिमाग और इंद्रियों की कमजोरी को रोकने वाले उपाय और इम्यून सिस्टम में सुधार के तरीके जैसी नई मेडिकल तकनीक के प्रपोजल भेजें। बताया जाता है कि पुतिन की सबसे बड़ी बेटी मारिया वोरोन्त्सोवा भी उम्र बढ़ाने वाले शोध में शामिल हैं। 40 वर्षीय मारिया एंडोक्रिनोलॉजिस्ट हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।