{"_id":"69eca8efe30296a19a008c56","slug":"kl-rahul-equals-chris-gayle-most-ipl-hundreds-joint-third-on-all-time-list-record-stats-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KL Rahul: आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बने राहुल, गेल की बराबरी पर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul: आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बने राहुल, गेल की बराबरी पर पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:13 PM IST
सार
केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। राहुल ने इस दौरान आईपीएल करियर का अपना छठा शतक लगाया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। राहुल ने 47 गेंदों पर शतक लगाया जो आईपीएल में उनका छठा शतक है। राहुल इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में राहुल ने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है जिन्होंने उनकी ही तरह आईपीएल में छह शतक लगाए हैं।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
सैमसन को पीछे छोड़ा
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली अब तक इस टूर्नामेंट में आठ शतक लगा चुके हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर जोस बटलर ने जिन्होंने आईपीएल में सात शतक लगाए हैं। वहीं, गेल और राहुल के छह-छह शतक हैं और संजू सैमसन पांच शतकों के साथ सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
3 of 5
केएल राहुल और नीतीश राणा
- फोटो : IPL
नीतीश के साथ रिकॉर्ड साझेदारी
केएल राहुल ने इस दौरान नीतीश राणा के साथ रिकॉर्ड साझेदारी की। पहला झटका लगने के बाद नीतीश और राहुल ने दिल्ली की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया और लगातार दबाव बनाए रखा। राहुल और नीतीश ने दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की। जैवियर बार्टलेट ने नीतीश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 44 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
नाबाद रहे केएल राहुल
केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 265 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए। राहुल और नीतीश ने दमदार साझेदारी की जिससे दिल्ली पंजाब के सामने विशाल लक्ष्य रखने में सफल रही। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 67 गेंदों पर 16 चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए, जबकि नीतीश 44 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल और नीतीश
- फोटो : IPL
दिल्ली को शुरुआत में लगा था झटका
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और अर्शदीप सिंह ने जल्द ही पाथुम निसांका को आउट कर दिया था जो सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल और नीतीश ने दिल्ली की पारी को संभाला और पंजाब के गेंदबाजों को जमकर परेशान करते हुए दबाव बनाया। राहुल ने 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन नीतीश सैकड़ा जड़ने से पहले ही आउट हो गए। डेविड मिलर तीन रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और जैवियर बार्टलेट को एक-एक विकेट मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।