Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
scientist makes SHOCKING claims Humans to become bulletproof after World War 3, will get wings to fly
{"_id":"6755ab1765db487bea07592c","slug":"scientist-makes-shocking-claims-humans-to-become-bulletproof-after-world-war-3-will-get-wings-to-fly-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: वैज्ञानिक का दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन, उड़ने के लिए निकल आएंगे पंख","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: वैज्ञानिक का दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन, उड़ने के लिए निकल आएंगे पंख
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:13 PM IST
सार
Ajab-Gajab: वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है, तो उसके बाद इंसान किसी हॉलीवुड फिल्म के सुपरहीरो जैसे बन जाएंगे। इंसानों की त्वचा बुलेटप्रूफ (आयरनमैन की तरह) हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ajab-Gajab: दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का संकट छाया हुआ है। इस समय मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर है। इस्राइल का पहले से ही हमास के साथ युद्ध चल रहा है। हालांकि, महीनों चले संघर्ष के बाद इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच अब युद्धविराम हो गया है। लेकिन, सीरिया में विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल के लंबे शासन को खत्म कर दिया। अब इसके बाद इस्राइल को एक और युद्ध का मोर्चा खुलने का डर सता रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच करीब तीन साल से युद्ध चल रहा है। इन वजहों से दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध का डर सता रहा है। अब इस बीच एक वैज्ञानिक ने हैरान करने वाला दावा किया है।
वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है, तो उसके बाद इंसान किसी हॉलीवुड फिल्म के सुपरहीरो जैसे बन जाएंगे। इंसानों की त्वचा बुलेटप्रूफ (आयरनमैन की तरह) हो सकती है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टिम कॉल्सन ने कहा कि वह मानते हैं कि परमाणु युद्ध ऐसे विकासवादी परिवर्तन ला सकता है, जिसके बाद इंसानों को पहचान पाना भी मुश्किल हो जाएगा। टिम कॉल्सन रॉयल सोसाइटी से सम्मानित एक प्रतिष्ठित प्राणीविज्ञानी और जीवविज्ञानी हैं।
2 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन
- फोटो : Freepik
उनका कहना है कि दुनिया में परमाणु युद्ध के बाद इंसानों में आनुवंशिक बदलाव आ सकते हैं, जो सुपरह्यूमन पैदा कर सकते हैं। यह वर्तमान की तुलना में मजबूत, फिट और लड़ने में कठिन होंगे।
3 of 5
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन
- फोटो : Freepik
उन्होंने कहा कि भयानक वातावरण से निपटने, आश्रयों को तैयार करने और खोई हुई तकनीक और विज्ञान को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो इंसान को 'हाइपर इंटेलिजेंस' मिल सकते हैं।
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन
- फोटो : Freepik
उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि इंसान सिकुड़ सकता है और चमगादड़ की तरह उड़ने के लिए उनमें पंख भी हो सकते हैं। टिम कॉल्सन ने द यूरोपियन पत्रिका में यह बातें लिखी हैं। उनका कहना है कि मानव स्वरूप बदलने में लाखों साल लगेंगे, लेकिन तीसरे विश्वयुद्ध से यह शुरू हो सकता है।
वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन
- फोटो : Freepik
हालांकि, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इंसान अत्यधिक बुद्धिमान बनने के लिए विकसित हो सकता है। साथ ही उसके पास अविश्वसनीय शक्ति आ सकती है। वह चमगादड़ की तरह उड़ भी सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।