Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Scientists Discovered an Ocean Planet 100 Light Year Far From Earth Know Interesting Facts in Hindi
{"_id":"6309b62b4f5910774f241cbf","slug":"scientists-discovered-an-ocean-planet-100-light-year-far-from-earth-know-interesting-facts-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ocean Planet: इस प्लेनेट पर है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर! जानिए रहस्यमयी समुद्री ग्रह के बारे में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ocean Planet: इस प्लेनेट पर है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर! जानिए रहस्यमयी समुद्री ग्रह के बारे में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
इस प्लेनेट पर है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर!
- फोटो : Twitter @Astro__Julian
Link Copied
Ocean Planet: ब्रह्मांड के भीतर न जाने कितने रहस्य छिपे हुए हैं जिनसे वैज्ञानिक आज भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इन रहस्यों को समझने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिक आए दिन नई-नई खोज करते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वैज्ञानिकों ने जिस ग्रह की खोज की है उसके बारे में जानकर आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा।
दरअसल वैज्ञानिकों ने धरती से 100 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक समुद्री ग्रह की खोज है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रह पानी की एक परत से ढका है जो बेहद मोटी है। बृहस्पति और शनि ग्रह के कुछ चंद्रमाओं से इसकी बनावट मिलती जुलती है। इस ग्रह का आकार और द्रव्यमान धरती से ज्यादा है, लेकिन यह अपने तारे से बहुत दूर है जिसकी वजह यहां पर जीवन की संभावना नहीं है।
Trending Videos
2 of 6
इस प्लेनेट पर है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर!
- फोटो : Twitter @astronomywriter
इस ग्रह का नाम TOI-1452 b है जो एक एक्सोप्लेनेट है। यह ग्रह ड्रेको तारामंडल में मौजूद बाइनरी सिस्टम में दो छोटे सितारों में से एक का चक्कर लगाता है। रिसचर्स की एक इंटरनेशनल टीम ने इस प्लेनेट को खोजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
इस प्लेनेट पर है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर!
- फोटो : iStock
यूनिवर्सिटी डी मॉन्ट्रियल के पीएचडी छात्र और इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन एक्सोप्लैनेट (iREx) के सदस्य चार्ल्स कैडियक्स इस इंटरनेशनल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्पेस टेलीस्कोप Tess ने इसकी खोज की है।
4 of 6
इस प्लेनेट पर है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर!
- फोटो : iStock
Tess प्लेनेटरी सिस्टम की तलाश कर रहा है जिसके लिए वह पूरे आकाश का सर्वे करता है। TESS के एक सिग्नल में थोड़ी कम चमक नजर आ रही थी और ऐसा हर 11 दिन में होता था। इसकी वजह से वैज्ञानिक इस ग्रह को खोज पाए जिसका 70 प्रतिशत भाग पानी से भरा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
इस प्लेनेट पर है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर!
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों द्वारा खोज गए इस एक्सोप्लेनेट का TOI-1452 होट स्टार है जो हमारे सूरज से बहुत छोटा है। यह बाइनरी सिस्टम में एक दूसरे सितारे के जैसा है। यह दोनों एक दूसरे की परिक्रमा करते हैं। चक्कर लगाते समय इन दोनों के बीच की दूरी 97 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट होती है। यह दूरी बहुत कम है जिसकी वजह से TESS टेलिस्कोप को यह एकल बिंदु के तौर पर नजर आते हैं। कई बार खगोलविदों ने देखा कि TOI-1452 b TOI-1452 की परिक्रमा करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।